BSNL और JIO ने पेश किया Work From Home Plan, जानें पूरा Offer

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Mar 2020 10:11 PM

विज्ञापन

BSNL JIO Work From Home Data Pack Benefits: कोरोना वायरस के संक्रमण (Coronavirus Infection) से बचाव के लिए देशभर में ज्यादातर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को Work From Home यानी घर से काम करने को कहा है. ऐसे लोगों के लिए BSNL और Reliance Jio ने 'वर्क फ्रॉम होम पैक' लॉन्च किया है.

विज्ञापन

BSNL JIO Work From Home Data Pack Benefits: कोरोना वायरस के संक्रमण (Coronavirus Infection) से बचाव के लिए देशभर में लॉकडाउन की स्थिति आ गई है. लोगों से अपील की जा रही है कि वे ज्यादा से ज्यादा देर घर पर रहें. ज्यादातर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’ (Work From Home) यानी घर से काम करने को कहा है.

ऐसे लोगों के लिए रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने ‘वर्क फ्रॉम होम पैक’ लॉन्च किया है. इस स्पेशल रिचार्ज की कीमत 251 रुपये है. जियो (Jio) के इस रिचार्ज के तहत यूजर्स को हर दिन 2 जीबी डेटा (2GB Data) मिलेगा. 2 जीबी डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम हो जाएगी. इस पैक की वैलिडिटी 51 दिन है.

आपको बता दें कि इस पैक में कंपनी ने वॉइस कॉल (Voice call) और एसएमएस (SMS) की सुविधा नहीं दी है. इस प्लान का इस्तेमाल जियोफाई डिवाइस (JioFi device) या फिर फोन पर हॉटस्पॉट (Hotspot) के तौर पर कर सकते हैं. बता दें कि इससे पहले जियो ने चुनिंदा डेटा वाउचर प्लान अपग्रड किये थे. इनमें ज्यादा डेटा और दूसरे नेटवर्क पर भी मुफ्त वॉयस कॉल का ऑफर दिया जा रहा है.

गौरतलब है कि इससे पहले बीएसएनएल (BSNL) अपने यूजर्स के लिए ‘फ्री ऑफ कॉस्ट’ (Free of Cost) ‘वर्क ऐट होम’ (Work At Home) प्लान लेकर आया है. यह प्लान सिर्फ ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए है. इसमें यूजर्स को एक रुपया भी खर्च नहीं करना होगा. यह प्लान अंडमान और निकोबार समेत सभी सर्कल्स में ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए आया है और पूरी तरह फ्री है.

बता दें कि बीएसएनएल के इस प्लान का फायदा हालांकि मौजूदा लैंडलाइन कनेक्शन वाले ब्रॉडबैंड यूजर्स को ही मिलेगा. प्लान बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें रोज 5 जीबी डेटा 10Mbps की स्पीड पर मिलेगा. यह डेटा खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 1Mbps रह जाएगी. अच्छी बात यह है कि इस प्लान में 5 जीबी डेली डेटा लिमिट (Daily Data Limit) के बाद भी कोई एफयूपी लिमिट (FUP limit) नहीं है.

बताते चलें कि काेरोना वायरस संक्रमण (coronavirus infection) के प्रसार को देखते हुए देशभर में सरकारी, गैर-सरकारी और कॉर्पोरेट कंपनियां अपने कर्मचारियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’ के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं. इसका मकसद यह है कि इससे सोशल डिस्टेंसिंग (social distancing) हो सके, जिससे कोरोना वायरस का प्रसार कम हो.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola