44MP सेल्फी कैमरे के साथ आया Vivo का नया 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और सारी खूबियां

वीवो इंडिया (Vivo India) ने अपनी वी सीरीज (Vivo V Series) के नये स्मार्टफोन Vivo V23e 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली एमोलेड डिस्प्ले दी गई है.
New 5G Smartphone Launch : वीवो इंडिया (Vivo India) ने अपनी वी सीरीज (Vivo V Series) का नया स्मार्टफोन Vivo V23e 5G भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली एमोलेड डिस्प्ले दी गई है. इसके अलावा, फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 प्रॉसेसर मिलता है.
कीमत की बात की जाए, तो Vivo V23e 5G को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लाया गया है, जिसकी कीमत कंपनी ने 25,990 रुपये रखी है. इसे मिडनाइट ब्लू, सनशाइन गोल्ड कलर में खरीदा जा सकेगा. Vivo V23e 5G काे भारतीय बाजार में Xiaomi 11i 5G, Lava Agni 5G और Realme 9 Pro+ 5G जैसे स्मार्टफोन्स के साथ मुकाबला करना होगा.
Also Read: Rs 6200 में आया एकदम iPhone 13 जैसा दिखनेवाला स्मार्टफोन, फीचर्स भी दमदार
-
डिस्प्ले : 6.43 इंच की FHD, AMOLED
-
प्रॉसेसर : मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810
-
ऑपरेटिंग सिस्टम : एंड्रॉयड 12 बेस्ड Funtouch OS 12
-
ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप : 50MP + 8MP + 2MP
-
फ्रंट कैमरा : 44MP
-
बैटरी : 4050 mAh (44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट)
-
कनेक्टिविटी : 5G, 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.1, GPS/A-GPS और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट
Also Read: Russia के इस लग्जरी ब्रांड ने पेश किया 5 लाख का Samsung Galaxy S22, क्या है खास?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




