फूलबागान : सफाईकर्मी के बेटे की धारदार हथियार से वार कर हत्या

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 May 2024 2:12 AM

विज्ञापन

महानगर के फूलबागान में केएमसी के स्वीपर क्वार्टर की छत पर दो युवकों के बीच छिड़े विवाद में एक युवक पर गांजा काटने में इस्तेमाल होनेवाले हथियार से अनगिनत प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता महानगर के फूलबागान में केएमसी के स्वीपर क्वार्टर की छत पर दो युवकों के बीच छिड़े विवाद में एक युवक पर गांजा काटने में इस्तेमाल होनेवाले हथियार से अनगिनत प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गयी. मृतक का नाम नीतीश रविदास (18) था. घटना फूलबागान थानाक्षेत्र के यूसी बनर्जी रोड में रविवार देर रात की है. खबर पाकर फूलबागान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आकाश हरि (30) नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने क्यों किया जानलेवा हमला पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि नीतीश के पिता हेमा रविदास कोलकाता नगर निगम में सफाईकर्मी हैं. नीतीश कांकुड़गाछी में ड्राई फ्रूट्स की एक दुकान में काम करता था. वह अपने परिवार के साथ फूलबागान के केएमसी क्वार्टर में रहता था. रविवार की रात खाना खाने के बाद वह क्वार्टर की छत पर सोने चला गया. अचानक छत पर आकाश हरि नाम का एक युवक पहुंचा. आरोप है कि आकाश ने नीतीश की पानी की बोतल छत से नीचे फेंक दी. इसे लेकर आकाश और नीतीश के बीच झगड़ा हो गया. कुछ ही देर में दोनों में झगड़ा काफी बढ़ गया. आरोप है कि इसी दौरान आकाश ने गांजा काटने वाले चाकू से नीतीश पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया. नीतीश लहूलुहान होकर गिर पड़ा. बुरी तरह घायल हो जाने पर उसे तुरंत एनआरएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.वारदात में इस्तेमाल चाकू जब्त: फूलबागान थाने की पुलिस ने घटनास्थल से आकाश को गिरफ्तार करने के साथ हत्या में इस्तेमाल होनेवाले धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया है. पुलिस को जांच में पता चला कि आकाश और नीतीश, दोनों के पिता केएमसी में सफाई कर्मचारी हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola