एसएमपी कोलकाता ने की परिचालन बंद रहने की घोषणा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

चक्रवाती तूफान रेमाल के पूर्वानुमान के मद्देनजर कोलकाता श्यामा प्रसाद मुखर्जी (एसएमपी) बंदरगाह पर रविवार शाम से 12 घंटे के लिए सभी ‘कार्गो और कंटेनर हैंडलिंग’ कार्य निलंबित रहेंगे. अधिकारियों ने कहा कि परिचालन रविवार शाम छह बजे से सोमवार तड़के छह बजे तक निलंबित रहेगा
विज्ञापन
कोलकाता.
चक्रवाती तूफान रेमाल के पूर्वानुमान के मद्देनजर कोलकाता श्यामा प्रसाद मुखर्जी (एसएमपी) बंदरगाह पर रविवार शाम से 12 घंटे के लिए सभी ‘कार्गो और कंटेनर हैंडलिंग’ कार्य निलंबित रहेंगे. अधिकारियों ने कहा कि परिचालन रविवार शाम छह बजे से सोमवार तड़के छह बजे तक निलंबित रहेगा. उन्होंने कहा कि यह निर्णय बंदरगाह पर कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है. बंदरगाह के चेयरपर्सन रथेंद्र रमन ने संभावित चक्रवात के प्रभाव से निबटने की तैयारियों की निगरानी के लिए शनिवार को एक बैठक की. बंदरगाह अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने सक्रिय उपायों और अंतर-विभागीय सहयोग पर जोर दिया. अधिकारियों ने कहा कि बंदरगाह क्षेत्र में इस दौरान रेलवे परिचालन भी निलंबित रहेगा. मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात के रविवार रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के आसपास के तटों पर पहुंचने का अनुमान है. इस दौरान 110-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है, जो 135 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










