ePaper

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, सियालदह के ESI अस्पताल में लगी आग, 1 कैंसर मरीज की मौत

Updated at : 18 Oct 2024 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal News: पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, सियालदह के ESI अस्पताल में लगी आग, 1 कैंसर मरीज की मौत

West Bengal News: बंगाल के सियालदह में स्थिति ईएसआई अस्पताल में भीषण आग लग गयी. घटना में 1 कैंसर मरीज की मौत हो गयी है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.

विज्ञापन

West Bengal News, कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बड़ा हादसा हुआ है. शुक्रवार को सियालदह के ईएसआई अस्पताल में भीषण आग लग गयी. इस घटना में उत्तम वर्द्धन नामक एक कैंसर मरीज की दम घुटने से मौत हो गयी. बचाव के लिए कई मरीजों को मानिकतल्ला अस्पताल में ट्रांसफर किया गया गया. कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका है.

अस्पताल में मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार आग लगने की स्पष्ट वजह की जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है. बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह अचानक ईएसआई अस्पताल के दूसरी मंजिल पर आग लग गयी. जिससे हॉस्पिटल में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. घटना के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया. 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझायी जा सकी. आग की वजह से पूरे अस्पताल में धुआं भर गया था. जिससे कई मरीजों का दम घुटने लगा था. इस कारण एक कैंसर मरीज की मौत हो गयी.

Also Read: अस्पताल से अनिकेत को मिली छुट्टी, उपवास नहीं करने की सलाह

मंत्री सुजीत बोस भी पहुंचे घटनास्थल पर

घटना की जानकारी मिलते ही पश्चिम बंगाल के मंत्री सुजीत बोस भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने दमकल कर्मियों की तारीफ करते हुए कहा कि अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने शानदार काम किया है. यही कारण है कि आग पर जल्द काबू पा लिया गया. आग कैसे लगी है इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिल सकी है. आग लगने के कारण पता लगाया जा रहा है. वहीं, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर कई मरीजों को मानिकतल्ला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तो वहीं, कई लोगों को अस्पताल के भीतर ही सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है.

Also Read: एक रात की बारिश में रानीगंज के कई इलाके जलमग्न, यादवपाड़ा में घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola