West Bengal Breaking News : केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर विशेष पर्यवेक्षकों की बैठक आज

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking news live Updates

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिये 10 अप्रैल को बंगाल आ रहें हैं अमित शाह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) बंगाल के चुनाव प्रचार में कूद रहे हैं. वह अगले सप्ताह राज्य में आ रहे हैं. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, 10 अप्रैल को उत्तर बंगाल से वह चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. अमित शाह वहां बालुरघाट पार्टी उम्मीदवार सुकांत मजूमदार के समर्थन में सभा करने वाले हैं. 1999 के चुनाव में बीजेपी ने बालुरघाट पर कब्जा कर लिया था. इस बार भी अमित शाह गेरुआ सत्ता बरकरार रखने के लिए प्रचार करेंगे. खबर है कि जिला भाजपा में इसकी तैयारी भी शुरू हो गयी है.

केंद्रीय बलों की 100 कंपनियां अगले सप्ताह आ रही हैं बंगाल

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election) को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है. चुनाव आयोग का कहना है कि 10 अप्रैल तक 100 कंपनी फोर्स बंगाल आ जाएंगी. यह फोर्स पहले दौर के मतदान के लिए आ रही है. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब ने शनिवार को यह जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, पोइला बैशाख से पहले या उसके बाद सैनिकों की 150 कंपनियां और बंगाल पहुंच सकती हैं.

रामपुरहाट : ट्रांसफार्मर में लगी आग, लपटों में आकर जल गयीं छह दुकानें

बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना क्षेत्र के रामपुरहाट बस स्टैंड के पास बाजार में बिजली का ट्रांसफॉर्मर फटने से भीषण आग लग गयी. आग की लपटों में घिर कर पास की छह दुकानें जल कर खाक हो गयीं. आग में किसी के आहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने से बाजार के व्यापारियों में कोहराम मच गया. तत्काल पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी गयी. दमकलकर्मी दो इंजनों के साथ वहां पहुंचे और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

साइबर ठगी के नये तरीकों से रूबरू करायेगा ‘साइबर सेफ कोलकाता’

साइबर ठग नये तरीके अपनाकर लोगों को ठग रहे हैं. जागरूकता के अभाव में लोग आसानी से इनके जाल में फंस कर अपनी जमापूंजी गंवा रहे हैं. बाद में ठगी का आभास होने पर वे नजदीकी थानों में ठगी के शिकार होने की जानकारी के साथ शिकायत दर्ज कराने पहुंच रहे हैं. लोगों को समय रहते जागरूक करने के लिए कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) की तरफ से वॉट्सएप पर ”साइबर सेफ कोलकाता” नामक एक नया चैनल खोला गया है. इस चैनल के जरिये अब लोग साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों से अवगत हो सकेंगे.

एनआईए भाजपा के विंग की तरह कर रही है व्यवहार : कुणाल घोष

भूपतिनगर में जांच के दौरान एनआईए अधिकारियों के सामने कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रदर्शन करने को लेकर तृणमूल नेता कुणाल घोष ने कहा, “हमने पहले ही कहा था कि भाजपा नेता एनआईए के अफसरों से मिल रहे हैं और तृणमूल नेताओं की लिस्ट दे रहे हैं. ममता बनर्जी ने आज साफ तौर पर कह दिया कि भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए एनआईए भाजपा के विंग की तरह व्यवहार कर रही है. तृणमूल केन्द्रीय एजेंसियों से नहीं डरती है.

राज्यपाल बोस ने कहा, एनआईए अधिकारियों पर हमले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस (C.V. Anand Bose) ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अधिकारियों पर हमले को लेकर शनिवार को कहा कि इस मामले को ‘पूरी गंभीरता से’ लिया जाना चाहिए. राज्यपाल ने कहा कि जांच एजेंसियों को परेशान करने की कोशिश से किसी को फायदा नहीं होगा और इस मामले से सख्ती से निपटा जाना चाहिए. यह बहुत ही गंभीर स्थिति है और मामले से पूरी गंभीरता के साथ निपटा जाना चाहिए. इस तरह की ‘गुंडागर्दी’ की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए. पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर इलाके में 2022 के बम विस्फोट मामले की जांच के लिए गए एनआईए के दल पर ग्रामीणों ने शनिवार को हमला कर दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola