West Bengal Breaking News Live : ईडी ने शेख शाहजहां को किया शोन अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking news live Updates

West Bengal Breaking News Live Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

ईडी ने शेख शाहजहां को किया शोन अरेस्ट

कोर्ट की अनुमति मिलते ही ईडी अधिकारियों ने शेख शाहजहां से जेल में पूछताछ शुरु कर दी. इस दौरान उन्होंने पूछताछ में उन्होंने सहयोग नहीं किया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

कोर्ट की अनुमति मिलते ही ईडी अधिकारियों ने शेख शाहजहां से जेल में की पूछताछ

बशीरहाट कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने संदेशखाली मामले के मुख्य आरोपी शेख शाहजहां से शनिवार को घंटों पूछताछ की. गत पांच जनवरी को संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों द्वारा चलाये गये अभियान के दौरान उन पर हमला हुआ था. कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो कर रहा है. मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी व तृणमूल कांग्रेस से निलंबित शेख शाहजहां न्यायिक हिरासत की अवधि बशीरहाट जेल में काट रहा है. शाहजहां व उसके साथियों के खिलाफ धनशोधन से जुड़े एक मामले की जांच इडी भी कर रहा है. उसी मामले को लेकर ईडी ने शनिवार को बशीरहाट कोर्ट में जेल में शाहजहां से पूछताछ के लिए आवेदन किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया.

तृणमूल की ओर से शेयर किये गये कार्टून को लेकर मचा बवाल

तृणमूल कांग्रेस की ओर से शेयर किये गये एक कार्टून को लेकर राज्य की राजनीतिक में हलचल तेज हो गयी है. भारतीय जनता पार्टी ने इसे लेकर सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल की आलोचना की है. इस कार्टून में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक सीढ़ी को लात मारते हुए दिखाया गया है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के दूसरे वरिष्ठ नेता खड़े हैं.

वीकेंड पर राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना

पश्चिम बंगाल में गर्मी ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है. कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न जिलों में शुक्रवार की तुलना में शनिवार को तापमान थोड़ा बढ़ गया. शुक्रवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस था. शनिवार को यह बढ़कर 34.7 डिग्री सेल्सियस हो गया. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में शहर का तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है. मौसम विभाग ने थोड़ी राहत के साथ बारिश (Rain) की खबर दी है. मौसम कार्यालय ने आज, शनिवार और कल, रविवार को राज्य में बारिश और तूफान की भविष्यवाणी की है. दक्षिण बंगाल के सात जिलों में आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. रविवार को दक्षिण बंगाल में छिटपुट बारिश होने की संभावना है.

अगले माह फिर बंगाल के दौरे पर आएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अगले महीने फिर से राज्य का दौरा कर सकते हैं. भाजपा सूत्रों के मुताबिक वह उत्तर बंगाल से पार्टी के सभी लोकसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के साथ केवल एक रैली कर सकते हैं. हालांकि, उनकी बंगाल की संभावित यात्रा की तारीख अभी तय नहीं हुई है. भाजपा सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के नेताओं के साथ केंद्रीय नेतृत्व की इस संबंध में पहले ही बैठक हो चुकी है. जल्द ही इस पर फैसला हो सकता है. प्रधानमंत्री पिछले डेढ़ महीने में राज्य का तीन बार दौरा कर चुके हैं. हाल के दिनों में उन्होंने सिलीगुड़ी में भी सार्वजनिक रैलियां की थी. भाजपा सूत्रों का दावा है कि प्रधानमंत्री का प्रत्येक बंगाल दौरा लोकसभा चुनाव परिणाम जारी होने से पहले हुआ था.

बाइक से गिर कर महिला की मौत

शनिवार सुबह पूर्व बर्दवान के कालना की रहनेवाली अधेड़ महिला की बाइक से हुए हादसे में मौत हो गयी. जिले के शांतिपुर में गोविंदपुर बाइपास पर बंपर को पार करते समय बाइक उछली, जिस पर अपने भतीजे के पीछे बैठी महिला गिर कर बुरी तरह चोटिल हो गयी. घायल महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृत महिला का नाम कल्याणी देबनाथ(46) बताया गया है. वह अपने पिता के घर बड़कुल्ला ग्राम आयी थी. शनिवार सुबह कल्याणी अपने भतीजे दीपांकर देबनाथ के साथ बाइक पर सवार होकर कालना स्थित घर लौट रही थी. तभी तेज गति में बाइक सड़क पर बने बंपर को छूते ही उछली और महिला गिर कर जख्मी हो गयी. उसे अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और शव को ऑटोप्सी के लिए मुर्दाघर भेज दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola