West Bengal Breaking News Live : सात को पुरुलिया में मुख्यमंत्री की चुनावी सभा, तैयारी शुरू
West Bengal Breaking news live Updates
West Bengal Breaking News Live Updates :पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
झींगा कारोबार की आड़ में शेख शाहजहां पर करोड़ों का काला धन सफेद करने का आरोप
उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय (Ed) के अधिकारियों पर हुए हमले के मामले में गिरफ्तार शेख शाहजहां फिलहाल ईडी की हिरासत में है. शाहजहां और उसके साथियों पर चिंगड़ी मछली पालन व मछलियों के आयात व निर्यात कारोबार में वित्तीय अनियमितता का आरोप है. उक्त मामले का संज्ञान लेकर ईडी एक इसीआइआर (शिकायत) दर्ज कर जांच कर रही है. जांच में ईडी को एक के बाद एक नये तथ्य मिल रहे हैं. अब, केंद्रीय जांच एजेंसी को यह पता चला है कि मछलियों के आयात-निर्यात से जुड़ी दो कंपनियों के जरिये शाहजहां की कंपनी के बैंक खाते में करीब 137 करोड़ की राशि स्थानांतरित की गयी.

आसनसोल में कोलियरी में चाल गिरने से 1 की मौत व 1 घायल
आसनसोल, राम कुमार : आसनसोल दो नंबर चीनाकुडी इसीएल के कोलियरी में चाल गिरने से 1 की मौत हो गई है. वहीं एक व्यक्ति काे घायल अवस्था में साकतोड़िया अस्पताल में भर्ती किया गया है. इसीएल के अधिकारी घटना की जांच में जुटे हुए है.
यूनिट टेस्ट नहीं दे पाने से हताश 10वीं के छात्र ने घर में लगायी फांसी
– पूर्व बर्दवान के शक्तिगढ़ थाना क्षेत्र के शक्तिगढ़ के रहनेवाले 10वीं कक्षा के एक छात्र ने स्कूल का यूनिट टेस्ट नहीं दे पाने की हताशा में जान दे दी. बताया गया है कि स्कूल में उसकी हाजिरी पूरी नहीं होने के आधार पर यूनिट टेस्ट में नहीं बैठने दिया गया. इससे व्यथित छात्र ने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर मंगलवार को पुलिस वहां पहुंची और मौत की पुष्टि व पंचनामे के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. मृत छात्र का नाम उस्मान गनी चौधरी(15) बताया गया है. घटना को लेकर शोकाकुल परिजनों ने स्कूल के प्रधान शिक्षक के खिलाफ थाने में शिकायत की है.
प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में गलत प्रश्न पूछे जाने की घटना पर हाइकोर्ट ने उठाया सवाल
पश्चिम बंगाल के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए वर्ष 2022 में शिक्षक पात्रता परीक्षा अर्थात टीईटी आयोजित की थी, लेकिन आरोप है कि इस परीक्षा में 23 गलत प्रश्न पूछे गये थे. इसे लेकर कलकत्ता हाइकोर्ट (Calcutta High Court) में याचिका दायर की गयी है, जिस पर सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट के न्यायाधीश ने पर्षद से पूछा कि 150 प्रश्नों में इतनी अधिक संख्या में प्रश्न कैसे गलत हो सकते हैं. कम से कम 23 गलत प्रश्न पूछे जाने का आरोप लगा है.
आसनसोल में कोलियरी में चाल गिरने से 1 की मौत व 1 घायल
आसनसोल, राम कुमार : आसनसोल दो नंबर चीनाकुडी इसीएल के कोलियरी में चाल गिरने से 1 की मौत हो गई है. वहीं एक व्यक्ति काे घायल अवस्था में साकतोड़िया अस्पताल में भर्ती किया गया है. इसीएल के अधिकारी घटना की जांच में जुटे हुए है.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए