West Bengal Breaking News : तृणमूल प्रतिनिधि ने चुनाव आयुक्त से अपील किया है कि समान स्तर पर हो चुनाव

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking news live Updates

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

टोटो चालक पर बस कंडक्टर को पीटने का आरोप, शिकायत दर्ज

अंडाल थाना क्षेत्र के उखरा एमटीआइ लाॅज के पास बस में यात्री बैठाने को केंद्र कर मिनी बस के कंडक्टर को एक पीटने का आरोप टोटो चालक पर लगा है. इससे भड़के मिनी बस चालकों ने मिनी बस हड़ताल कर विरोध जताया. घटना की अंडाल थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. मिनी बस के कंडक्टर मुख्तार खान ने बताया कि वह मिनी बस स्टैंड में एक यात्री को गाडी में चढ़ने बोल रहा था, तभी एक टोटो चालक वहां पहुंचा और यात्री से कहने लगा कि बस आधे घंटे बाद खुलेगी, आप टोटो में आ जायें. जब इसका विरोध किया, तो टोटो चालक ने मारपीट शुरू कर दी, अपशब्द भी कहे. घटना की जानकारी पाकर अन्य बस चालक मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया. साथ ही टोटो चालक की गिरफ्तार की मांग पर मिनी बस हड़ताल कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

तृणमूल के ‘एक्स’ एकाउंट को निलंबित किया जाये – भाजपा ने आयोग से की मांग

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के सोशल मीडिया प्रभारी देबगांशु भट्टाचार्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी और उन पर उत्तर 24 परगना जिले की बशीरहाट लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा की निजी जानकारी ‘एक्स’ पर साझा करने का आरोप लगाया. सोमवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के साथ भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल यहां निर्वाचन आयोग गया और अपना ज्ञापन सौंपा.

बांग्लादेश सीमा पर मलाशय द्वार में छिपाकर ला रहा 65 लाख का सोना जब्त

बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के 145वीं बटालियन के जवानों ने एक ट्रक के केबिन में छिपाए गए दो चांदी की परत चढ़े सोने के कड़े के साथ एक चालक को और मलाशय में छिपाकर ला रहे दो बेलनाकार आकार के सोने के पेस्ट के साथ एक यात्री को पकड़ा है. चालक और यात्री दोनों पेट्रापोल में बांग्लादेश से भारत में इन चांदी से लेपित सोने के कड़ों और सोने के पेस्ट की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे. जब्त सोने के कड़े और सोने के पेस्ट का वजन लगभग 936.870 ग्राम है. जिसकी कीमत 65 लाख रुपये बतायी गयी है.

तृणमूल प्रतिनिधि ने चुनाव आयुक्त से अपील किया है कि समान स्तर पर हो चुनाव

चुनाव आयोग से मुलाकात पर तृणमूल सांसद डोला सेन ने कहा, कल रामलीला मैदान में हमने सीबीआई, ईडी द्वारा विपक्ष पर हो रहे हमलों को लेकर रैली की थी. हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को जिस तरह गिरफ्तार किया गया वह गलत है. हम इस विषय को लेकर चुनाव आयोग के पास गए थे और हमने उनसे अपील की है कि समान स्तर पर चुनाव हो..

अभिषेक बनर्जी ने सुकांत मजूमदार पर साधा निशाना कहा,भाजपा नेता चुनाव प्रचार में व्यस्त

पश्चिम बंगाल के तृणमूल अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee ) ने उत्तर बंगाल पहुंचकर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने यह भी सवाल किया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार रविवार रात जलपाईगुड़ी में स्थिति का निरीक्षण करने क्यों नहीं आए. तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा, “जिन लोगों ने अच्छे दिन के नाम पर भाजपा को वोट दिया था उन्हें मैं बताना चाहूंगा कि बालुरघाट से जलपाईगुड़ी 4-5 घंटे का रास्ता है क्या सुकांता मजूमदार यहां तूफान प्रभावित लोगों से मिलने नहीं आ सकते थे?. जो लोग गारंटी की बात करते हैं वे राजनीति कर रहे हैं.

12 वर्ष पुराने झपटमार गैंग के बंटी व बबली गिरफ्तार

श्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान की पुलिस ने छिनताई के मामले में गुप्त सूचना के बाद छापेमारी अभियान चला कर 12 वर्ष पुराने झपटमार गैंग के सरगना बंटी व बबली को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से एक एसयूवी और छीने गये सोने के जेवरात और नगद जब्त किये गये. पुलिस ने बताया कि जिले के कटवा में दोल यात्रा उत्सव के दौरान कटवा गौरांग मंदिर और जगदानंदपुर राधा गोविंद मंदिर में भीड़ का लाभ उठा कर बंटी-बबली ने कई भक्तों के गहने और नगद उड़ा लिये थे. गैंग की महिलाओं का समूह भक्तों की भीड़ में घुस कर बुजुर्ग महिलाओं से सोने की चेन छीन ली थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola