ePaper

मालदा उत्तर : 122 नंबर बूथ पर वोटरों ने किया मतदान का बहिष्कार

Updated at : 08 May 2024 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
मालदा उत्तर : 122 नंबर बूथ पर वोटरों ने किया मतदान का बहिष्कार

Malda: Women stage a protest near a polling booth demanding construction of roads in their village, during the third phase of Lok Sabha elections, at Radhakantapur village in Malda district, Tuesday, May 7, 2024. (PTI Photo)(PTI05_07_2024_000392B)

मालदा उत्तर लोकसभा क्षेत्र के 122 नंबर बूथ पर एक भी वोट नहीं पड़ा. हबीपुर ब्लॉक के मंगलापुर ग्राम पंचायत के इस बूथ पर महिलाओं ने चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की थी. महिलाएं इलाके में लंबे समय से सड़क मरम्मत व पुल बनाने की मांग कर रही हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. मालदा उत्तर लोकसभा क्षेत्र के 122 नंबर बूथ पर एक भी वोट नहीं पड़ा. हबीपुर ब्लॉक के मंगलापुर ग्राम पंचायत के इस बूथ पर महिलाओं ने चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की थी. महिलाएं इलाके में लंबे समय से सड़क मरम्मत व पुल बनाने की मांग कर रही हैं. मंगलवार को सड़क पर बैठ कर महिलाएं विरोध जताती रहीं. लेकिन वोट देने के लिए कोई नहीं गया. इस बूथ पर 1350 मतदाता हैं. वहीं, हरिहरपाड़ा के नाजिरपुर प्राथमिक विद्यालय के 259 नंबर बूथ पर फर्जी वोटिंग का आरोप विपक्षी दलों ने तृणमूल पर लगाया. घटना को लेकर इलाके में पुलिस की तैनाती गयी. तृणमूल ने आरोपों से इंकार किया है. चांचल में तृणमूल नेता बाबू सरकार पर बम मारने की धमकी देकर भाजपा के हेल्प डेस्क को हटाने का आरोप लगा है. एक भाजपा कार्यकर्ता ने बताया कि बूथ से एक किलोमीटर दूर भाजपा ने हेल्प डेस्क लगाया था. तभी बाबू वहां आकर धमकी देने लगे. इधर, बाबू सरकार ने भाजपा के आरोपों से इनकार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola