रेल कर्मचारी की अस्वाभाविक मौत

पुलिस ने मृतक का नाम पलाश राय चौधरी (49) बताया है जो वर्तमान में रघुनाथपुर शहर के पूर्व पल्ली इलाके में रहते थे.
पुरुलिया. एक रेल कर्मचारी की अस्वाभाविक मौत का मामला सामने आया है. पुलिस ने मृतक का नाम पलाश राय चौधरी (49) बताया है जो वर्तमान में रघुनाथपुर शहर के पूर्व पल्ली इलाके में रहते थे. हालांकि उनका अपना घर दक्षिण 24 परगना में है. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी का अनुसार प्रतिदिन वह अपने दोस्तों के साथ प्रातः भ्रमण पर जाया करते थे. रविवार सुबह जब वह घर से नहीं निकले तो उनके दोस्त उन्हें घर से बुलाने गये. पर दरवाजा अंदर से बंद था. काफी देर आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला. बाद में दरवाजा जबरन तोड़कर जब उनके दोस्तों ने घर में प्रवेश किया तो देखा वह घर के अंदर अचेत थे. तुरंत उन्हें स्थानीय रघुनाथपुर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. पुलिस ने इस मामले में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










