टिकियापाड़ा में अधेड़ की अस्वाभाविक मौत

ध्य हावड़ा के हावड़ा थाना अंतर्गत टिकियापाड़ा इलाके में एक अधेड़ की अस्वाभाविक मौत हो गयी. मृतक का नाम विमल हेला (40) था.
हावड़ा. मध्य हावड़ा के हावड़ा थाना अंतर्गत टिकियापाड़ा इलाके में एक अधेड़ की अस्वाभाविक मौत हो गयी. मृतक का नाम विमल हेला (40) था. हालांकि परिजनों ने इसे हत्या बताया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि टिकियापाड़ा के आशु बोस लेन में एक परित्यक्त बिल्डिंग है. इस बिल्डिंग को एचआइटी ने बनाया है. रात होने के बाद यहां शराबियों का जमावड़ा लगता है. गुरुवार रात को भी कई युवक इस बिल्डिंग में शराब पीकर हंगामा कर रहे थे. शोर-शराबा होने पर विमल उक्त बिल्डिंग के दूसरी मंजिल पर पहुंचा और उन्हें शोर नहीं करने के लिए कहा, तो नशे में धुत कुछ युवक विमल से उलझ गये और उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया. लोग वहां पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




