सामूहिक पिटाई से मौत के मामले में दो अरेस्ट

आरोपियों के नाम शाबीरुल मोल्ला और सैकत मंडल बताये गये हैं.
कोलकाता. रविवार को कोलकाता पुलिस अधीन भांगड़ डिविजन के भांगड़ बाजार में अजगर मोल्ला नामक युवक की सामूहिक पिटाई से उसकी हुई मौत के मामले में जांच शुरू कर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम शाबीरुल मोल्ला और सैकत मंडल बताये गये हैं. भांगड़ डिवीजन के डीसी सैकत घोष ने बताया कि घटनास्थल के पास स्थित एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालने के बाद पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया था. पूछताछ में उन दोनों की भूमिका इस मामले में संलिप्त होने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों आरोपी सीसीटीवी फुटेज में अजगर की पिटाई करते कैद हुए हैं. जल्द ही इस मामले में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




