भाजपा सत्ता में आयी तो अपराधियों का होगा एनकाउंटर : सुकांत

Updated at : 02 Jun 2024 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा सत्ता में आयी तो अपराधियों का होगा एनकाउंटर : सुकांत

West Bengal BJP president Sukanta Majumdar addresses a press conference in Kolkata | PTI

राज्य में भाजपा सत्ता में आयी, तो अपराधियों का एनकाउंटर किया जायेगा.

विज्ञापन

कोलकाता. राज्य में भाजपा सत्ता में आयी, तो अपराधियों का एनकाउंटर किया जायेगा. रविवार को नदिया में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या को लेकर प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि शनिवार को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बाद से ही कोलकाता, नदिया और बशीरहाट में हिंसा का दौर जारी है. भाजपा सत्ता में आयी, तो उत्तर प्रदेश जैसा ट्रीटमेंट होगा. सीधे एनकाउंटर किया जायेगा. अपराधी सावधान हो जायें. उनके दिन अब नजदीक आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि 2017 में उत्तर प्रदेश में जब से योगी सरकार आयी है, कई अपराधियों का एनकाउंटर किया गया है. राज्य में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए यह कदम वहां की सरकार ने उठाया था. गौरतलब है कि गत 13 फरवरी को भाजपा के बशीरहाट अभियान से पहले मजूमदार ने कहा था कि शेख शाहजहां, शिबू हाजरा जो भी हों, उन्होंने जो कृत्य किया है, प्रशासन को उनका एनकाउंटर कर देना चाहिए. यही उनकी सजा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola