दुर्गापुर में एडीडीए का अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सख्ती के बाद आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (एडीडीए) की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया गया. पहले माइकिंग कर दुकानदारों को तीन दिनों के अंदर अवैध कब्जे को छोड़ने की चेतावनी दी गयी थी.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सख्ती के बाद आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (एडीडीए) की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया गया. पहले माइकिंग कर दुकानदारों को तीन दिनों के अंदर अवैध कब्जे को छोड़ने की चेतावनी दी गयी थी. इसके बाद कई इलाकों में सरकारी भूमि से कई लोग पीछे हट गये अथवा, अवैध ढांचे को तोड़ दिया. शनिवार को एडीडीए की ओर से पहली बार सख्त अभियान शुरू किया गया. इसके तहत गांधी मोड़ के समीप हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल के इर्द-गिर्द अस्थायी दुकानों को जेसीबी लगा कर ध्वस्त कर दिया गया. अभियान के तहत एडीडीए अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस भी मुस्तैद थी. एक व्यापारी ने कहा कि लंबे समय से अस्थायी दुकान लगा कर वह जीवनयापन कर रहा था. राज्य सरकार ने उसे ध्वस्त कर दिया है. अब उसका व परिवार का पेट कैसे भरेगा. अब कहां जायेंगे क्या खायेंगे. सरकार को हमलोगों के लिए स्थाई जगह मुहैया करानी चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola