बंग्ला फिल्म की अभिनेत्री नुसरत जहां के पिता में दिखे कोरोना संक्रमण के लक्षण, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Apr 2020 3:25 PM

विज्ञापन

बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री नुसरत जहां के पिता में कोरोना संक्रमण के लक्षण नजर आए हैं.

विज्ञापन

कोलकाता : बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री नुसरत जहां के पिता में कोरोना संक्रमण के लक्षण नजर आए हैं. कोई जोखिम लिए बगैर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया है. उनके थूक के नमूने को जांच के लिए भेज दिया गया है. इस अभिनेत्री ने हाल ही में कोरोना संक्रमण से मुकाबले के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बनाए गए राहत कोष में धनराशि अनुदान के तौर पर दी थी.

कई बार सोशल मीडिया पर भी लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए उन्होंने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सतर्क किया था. अब पता चला है कि उनके पिता को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और सर्दी खांसी तथा बुखार के लक्षण दिखाई पड़े परिवारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि ईएम बाईपास के पास एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया है.

आपको बता दें कि अभिनेत्री नुसरत जहां सांसद भी हैं. जानकारी के मुताबिक उनके पिता का विदेश अथवा किसी दूसरे राज्य में जाने का कोई रिकॉर्ड नहीं है. सोमवार रात उनके नमूने की रिपोर्ट आ जायेगी, जिसके बाद संक्रमण के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola