निर्वस्त्र कर महिला की पिटाई
दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप के हारवुड कोस्टल थाना क्षेत्र में एक अमानवीय घटना प्रकाश में आयी है.
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप के हारवुड कोस्टल थाना क्षेत्र में एक अमानवीय घटना प्रकाश में आयी है. बताया जा रहा है कि उक्त इलाके में एक युवक की अस्वाभाविक मौत के बाद कुछ लोगों ने एक महिला पर आरोप लगाया कि उसके साथ युवक के अवैध शारीरिक संबंध थे, जिसकी वजह से युवक ने अपनी जान दे दी. यह आरोप लगाते हुए उन लोगों ने उक्त महिला को पहले बांधा और फिर निर्वस्त्र कर उसकी पिटाई की. इतना ही महिला के बाल भी काट दिये गये. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, इसकी सत्यता की पुष्टि ‘प्रभात खबर’ ने नहीं की है. घटना का पता चलते ही पुलिस हरकत में आयी और कुछ लोगों को हिरासत में लिया. पीड़िता का काकद्वीप सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए