शेख शाहजहां के खिलाफ हत्या के मामले में राज्य पुलिस ने नहीं माना हाइकोर्ट का आदेश
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

श्चिम बंगाल पुलिस को सोमवार को निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां के खिलाफ हत्या के एक मामले में अदालत का आदेश नहीं मानने पर कलकत्ता हाइकोर्ट के गुस्से का सामना करना पड़ा.
विज्ञापन
– हाइकोर्ट ने अवमानना नोटिस जारी करने की दी चेतावनी
कोलकाता. पश्चिम बंगाल पुलिस को सोमवार को निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां के खिलाफ हत्या के एक मामले में अदालत का आदेश नहीं मानने पर कलकत्ता हाइकोर्ट के गुस्से का सामना करना पड़ा. सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट के न्यायाधीश जय सेनगुप्ता की एकल पीठ ने मामले में राज्य पुलिस के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी करने की भी चेतावनी दे दी. संदेशखाली में हत्या के एक पुराने मामले में राज्य पुलिस ने शेख शाहजहां का नाम शामिल किये बिना अपनी चार्जशीट दायर कर दी थी, जबकि शेख शाहजहां इस मामले में मुख्य आरोपी था. मृतक के परिवार के सदस्यों ने आरोपपत्र में शेख शाहजहां का नाम शामिल नहीं करने पर आपत्ति जताते हुए न्यायाधीश जय सेनगुप्ता की एकल पीठ का दरवाजा खटखटाया था. इसके बाद पीठ ने इस मामले में राज्य पुलिस की जांच पर अंतरिम रोक लगा दी थी. हालांकि, जब मामला सोमवार को सुनवाई के लिए आया, तो न्यायाधीश जय सेनगुप्ता ने कहा कि राज्य पुलिस ने उसी मामले में पूरक आरोपपत्र दायर किया, जबकि रोक का आदेश लागू था.घटनाक्रम पर नाराजगी व्यक्त करते हुए न्यायाधीश जय सेनगुप्ता ने सवाल किया कि बंगाल पुलिस ऐसा कैसे कर सकती है. न्यायाधीश जय सेनगुप्ता ने निर्देश दिया कि राज्य पुलिस तुरंत पूरक आरोपपत्र वापस ले या अदालत की अवमानना के आरोपों का सामना करे. मामले की बुधवार को दोबारा सुनवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










