कोरोना वायरस के प्रकोप से सीमा पर फंसे बांग्लादेशी

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Mar 2020 2:39 AM

विज्ञापन

कोरोना के प्रकोप के चलते भारत में इलाज के लिये आये बांग्लादेशी नागरिक स्वदेश नहीं लौट पा रहे हैं. इस बीच बांग्लादेश के चांपाई नवाबगंज जिले में कोरोना वायरस के फैलने की आशंका के बीच भारत सरकार ने बांग्लादेश जानेवालों पर भी रोक लगा दी है.

विज्ञापन

मालदा : कोरोना के प्रकोप के चलते भारत में इलाज के लिये आये बांग्लादेशी नागरिक स्वदेश नहीं लौट पा रहे हैं. इस बीच बांग्लादेश के चांपाई नवाबगंज जिले में कोरोना वायरस के फैलने की आशंका के बीच भारत सरकार ने बांग्लादेश जानेवालों पर भी रोक लगा दी है. वहीं, बांग्लादेश की तरफ से उन भारतीयों को भारत आने दिया जा रहा है जो बांग्लादेश में फंसे हुए हैं.

इस बीच दोनों पड़ोसी देशों ने एक दूसरे देश में आने-जानेवालों पर रोक लगा दी है. हालांकि जो बांग्लादेशी नागरिक किसी काम से भारत आये थे या जो भारतीय बांग्लादेश गये थे उन्हें स्वदेश लौटने की अनुमति है. हालांकि भारत के गृह मंत्रालय द्वारा किसी तरह के स्पष्ट दिशा-निर्देश के अभाव में कई बांग्लादेशी महदीपुर अंतरराष्ट्रीय चेकपोस्ट के सामने फंसे हुए हैं. उन्हें अपने देश जाने नहीं दिया जा रहा है. इन बांग्लादेशियों की हालत ऐसी है कि उनके पासपोर्ट की मियाद समाप्त हो गयी है जबकि इनके रुपये भी खत्म हो गये हैं. इसलिये भारत में इनका एक एक दिन भारी पड़ रहा है.

उल्लेखनीय है कि भारत के गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि महदीपुर चेकपोस्ट से आवागमन पूरी तरह बंद रखा गया है. इसके चलते सैकड़ों बांग्लादेशी नागरिक भारतीय सीमा पोस्ट महदीपुर में फंसे हुए हैं. इनमें से कई अपना इलाज कराने कोलकाता गये हुए थे जबकि कई अपने रिश्तेदारों से मिलने आये थे. इस बीच कोरोना वायरस के प्रकोप से दोनों देशों के बीच आवागमन रोक दिये जाने से इनके लिये संकट खड़ा हो गया है. भारतीय सीमा को सील कर दिया गया है. वहीं, इस संबंध में संबंधित अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है. उधर, इस चेकपोस्ट सील कर देने से दोनों देशों के बीच आयात निर्यात भी प्रभावित हो रहा है.

निर्यात व्यवसायी उज्ज्वल साहा ने बताया कि सीमा पर वाणिज्य कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हुआ है. जहां पहले प्रतिदिन औसतन 300 मालवाही लॉरी बांग्लादेश जाती थी वहीं, इन दिनों यह 100-125 तक सिमट गयी है. इससे करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है. वहीं, एसपी आलोक राजोरिया ने बताया कि वह बांग्लादेशियों के संबंध में राज्य सरकार से बात करेंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola