बंगाल में बलात्कार की शिकार किशोरी ने की आत्महत्या

जलपाईगुड़ी : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में बलात्कार पीड़िता एक किशोरी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने रविवार को बताया कि नौवीं कक्षा की छात्रा ने बृहस्पतिवार को अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर झूल गयी. उससे एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया था. अधिकारियों ने बताया कि […]
जलपाईगुड़ी : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में बलात्कार पीड़िता एक किशोरी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने रविवार को बताया कि नौवीं कक्षा की छात्रा ने बृहस्पतिवार को अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर झूल गयी. उससे एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया था.
अधिकारियों ने बताया कि ई-रिक्शा चालक ने लड़की से उस समय कथित तौर पर बलात्कार किया, जब घर में कोई नहीं था. उसके जाने के बाद लड़की ने आत्महत्या करने की कोशिश की. पुलिस ने बताया कि लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है. जांच चल रही है. लड़की के पिता ने आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










