ePaper

विधायक से मारपीट के खिलाफ दिनहाटा में धिक्कार रैली

Updated at : 01 Jan 2020 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक से मारपीट के खिलाफ दिनहाटा में धिक्कार रैली

दिनहाटा : विधायक जगदीश चंद्र वर्मा बसुनिया की गाड़ी में तोड़फोड़ व उनपर हमले के प्रतिवाद में दिनहाटा के गोसानीमारी में तृणमूल युवा ने धिक्कार रैली निकाली गयी. मंगलवार दोपहर को गोसानीमारी बाजार इलाके में हजारों युवा तृणमूल कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली.रैली में कूचबिहार जिला कार्यकारी तृणमूल अध्यक्ष पार्थप्रतिम राय, कूचबिहार जिला तृणमूल युवा अध्यक्ष […]

विज्ञापन

दिनहाटा : विधायक जगदीश चंद्र वर्मा बसुनिया की गाड़ी में तोड़फोड़ व उनपर हमले के प्रतिवाद में दिनहाटा के गोसानीमारी में तृणमूल युवा ने धिक्कार रैली निकाली गयी. मंगलवार दोपहर को गोसानीमारी बाजार इलाके में हजारों युवा तृणमूल कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली.रैली में कूचबिहार जिला कार्यकारी तृणमूल अध्यक्ष पार्थप्रतिम राय, कूचबिहार जिला तृणमूल युवा अध्यक्ष विष्णुपद बर्मन, पार्टी के सिताई विधानसभा कार्यकारी कमेटी कन्वेनर सहित अन्य उपस्थित थे. रैली को संबोधित करते हुए पार्थप्रतिम राय ने कहा सोमवार रात विधायक जगदीश वर्मा बसुनिया की गाड़ी पर भाजपा समर्थित गुंडों ने हमला किया है.

इसका तृणमूल की ओर से धिक्कार किया जा रहा है. घटना के आरोपियों को अविलंब गिरफ्तारी की मांग की गयी है. उल्लेखनीय है कि कूचबिहार में पुस्तक मेला के लिए पदयात्रा निकाली गयी थी. वहां उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष, मंत्री विनय कृष्ण बर्मन सहित तृणमूल के कई विधायक उपस्थित थे. वहीं दूसरी ओर जिला नेताओं के आह्वान पर भाजपा की अभिनंदन यात्रा निकाली गयी.
जहां भाजपा के केंद्रीय नेता मुकुल राय, अलीपुरदुआर के सांसद जॉन बारला, कूचबिहार के सांसद निशीथ प्रमाणिक, जिलाध्यक्ष मालति राभा सहित अन्य नेता उपस्थित थे. आरोप है कि भाजपा के अभिनंदन यात्रा के दौरान तृणमूल कार्यकर्ताओं ने माथाभांगा में गाड़ियों में तोड़फोड़ की.
बाद में दोनों कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया. लेकिन देवानहाट में तृणमूल कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप सामने आया. वहीं मेले के उद्घाटन से लौटते समय गोसानीमारी इलाके के सिताई के विधायक जगदीश बसुनिया की गाड़ी पर भाजपाइयों ने हमला बोल दिया. विधायक की पिटाई किये जाने से उनके सीने व उंगलियों में चोट आयी है.
कूचबिहार के एक नर्सिंगहोम में उन्हें भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पाकर पार्थप्रतिम राय विधायक से मिलने नर्सिंगहोम पहुंचे. मंगलवार दोपहर को सिताई विधानसभा के विधायक जगदीश वर्मा बसुनिया पर हमले के खिलाफ दिनहाटा गोसानीमारी चौपथी में रैली निकाली गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola