पोस्ट अफिस में जड़ा ताला अंदर फंसे रहे कर्मचारी

Updated:
विज्ञापन

देर से कॉल लेटर पहुंचने से आक्रोशित थे लोग दिनहाटा : नौकरी की परीक्षा का कॉल लेटर विलंब से पहुंचाने के आरोप में स्थानीय लोगों ने कर्मचारियों को पोस्ट ऑफिस के अंदर ताला बंद कर दिया. सोमवार को दिनहाटा 2 नंबर ब्लॉक के आबुतारा के नंदिना पोस्ट ऑफिस में यह घटना हुई है. स्थानीय लोगों […]

विज्ञापन

देर से कॉल लेटर पहुंचने से आक्रोशित थे लोग

विज्ञापन
दिनहाटा : नौकरी की परीक्षा का कॉल लेटर विलंब से पहुंचाने के आरोप में स्थानीय लोगों ने कर्मचारियों को पोस्ट ऑफिस के अंदर ताला बंद कर दिया. सोमवार को दिनहाटा 2 नंबर ब्लॉक के आबुतारा के नंदिना पोस्ट ऑफिस में यह घटना हुई है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नंदिना पोस्ट ऑफिस से नौकरी अभ्यार्थी संजय अधिकारी का घर एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर है.
संजय अधिकारी ने कुछ दिनों पहले दिनहाटा नगरपालिका में नियुक्ति के विज्ञापन देखकर आवेदन किया था. वह कई बार पोस्ट ऑफिस में जाकर कॉल लेटर के लिए खोज खबर भी ली. लेकिन वहां से कह दिया गया कि चिट्ठी नहीं आयी है. जब परीक्षा खत्म हो गया तो सोमवार को युवक को चिट्ठी मिली. इससे युवक व स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.
स्थानीय लोग एकजुट होकर पोस्ट ऑफिस के अंदर पोस्ट मास्टर धनजीन ब्रजवासी सहित दो कर्मचारी को ताल मारकर बंद कर दिया. स्थानीय निवासी सुमन कर ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी समय पार होने के बाद चिट्ठी पहुंचाने की घटना हुई है. इसके कारण कई युवा नौकरी की परीक्षा नहीं दे पाये हैं. तो कोई नियुक्ति के दौरान समय पर नहीं पहुंच पाता है. मजबूरन आन्दोलन का रुख करना पड़ा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola