नौ वर्षीय बालिका बनी देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कालचीनी : बंगाल और मिथिलांचल के एक बड़े हिस्से में कोजागरी लक्ष्मी पूजा रविवार को घर घर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनायी गयी. वहीं, उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों के साथ डुआर्स के कालचीनी प्रखंड अंतर्गत दक्षिण साताली इलाके में मेच और बोड़ो जनजातियों के लोगों ने भाटो मंदिर में जीवित बालिका की […]
विज्ञापन
कालचीनी : बंगाल और मिथिलांचल के एक बड़े हिस्से में कोजागरी लक्ष्मी पूजा रविवार को घर घर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनायी गयी. वहीं, उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों के साथ डुआर्स के कालचीनी प्रखंड अंतर्गत दक्षिण साताली इलाके में मेच और बोड़ो जनजातियों के लोगों ने भाटो मंदिर में जीवित बालिका की पूजा अर्चना लक्ष्मी रुप में की.
स्थानीय निवासी रतन बसुमाता की नौ साल की बेटी रिद्धिमा बसुमाता को इस बार देवी लक्ष्मी के रुप में पूजा गया. ग्रामीण उसे देवी लक्ष्मी के रुप में सजा-संवार कर उसे मंदिर में ले जाया गया. वहीं पर उसकी जनजातीय परंपरा के अनुसार पूजा गया. स्थानीय निवासी रवींद्र नार्जिनारी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी मेच जनजाति की परंपरा के अनुसार एक बालिका को देवी लक्ष्मी के रुप में पूजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










