भेटागुड़ी-1 ग्राम पंचायत के दो सदस्य तृणमूल में शामिल

Updated:
विज्ञापन

दिनहाटा : भेटागुड़ी-1 ग्राम पंचायत के दो सदस्य सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक भाजपा को छोड़कर तृणमूल में शामिल हो गये. शुक्रवार को दिनहाटा तृणमूल राज्य सचिव विधायक उदयन गुहा के घर स्थित भाजपा कार्यालय में यह दलबदल का कार्यक्रम चला. विधायक के साथ ही कार्यक्रम में तृणमूल के दिनहाटा विधानसभा केंद्र को कोर […]

विज्ञापन

दिनहाटा : भेटागुड़ी-1 ग्राम पंचायत के दो सदस्य सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक भाजपा को छोड़कर तृणमूल में शामिल हो गये. शुक्रवार को दिनहाटा तृणमूल राज्य सचिव विधायक उदयन गुहा के घर स्थित भाजपा कार्यालय में यह दलबदल का कार्यक्रम चला.

विज्ञापन
विधायक के साथ ही कार्यक्रम में तृणमूल के दिनहाटा विधानसभा केंद्र को कोर कमेटी सदस्य विश्वनाथ दे आमीन, अजिजर रहमान, अलताफ मियां सहित अन्य उपस्थित थे. तृणमूल में शामिल होने वाले दिलीप बर्मन व काकली मोदक भाजपा सांसद के करीबी माने जाते है. उल्लेखनीय है कि 10 सदस्यों वाली भेटागुड़ी 1 नंबर ग्राम पंचायत के पांच सदस्य पहले ही तृणमूल में शामिल हो गये हैं.
अब दो और सदस्य भाजपा छोड़ तृणमूल से जुड़ने के कारण ग्राम पंचायत में तृणमूल सदस्य संख्या सात हो गया. फिलहाल रतन बर्मन सहित तीन सदस्य भाजपा के साथ हैं. भाजपा से तृणमूल में आये भेटागुड़ी 1 नंबर ग्राम पंचायत सदस्य दिलीप बर्मन ने बताया कि वह मुख्यमंत्री के विकास कार्यों को और आगे बढ़ाने के लिए पार्टी बदल ली.
जबकि भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया है कि सदस्यों को डरा धमकाकर जबरदस्ती तृणमूल में शामिल किया गया है. कूचबिहार भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रजगोविंद बर्मन, जिला सचिव सुदेव कर्मकार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद से तृणमूल पुलिस की मदद से विभिन्न स्थानों में आतंक कायम कर रही है.
ग्राम पंचायत सदस्यों को भी डरा धमकाकर तृणमूल में शामिल किया गया है. वहीं उदयन गुहा ने बताया कि बीते पंचायत चुनाव में इन सभी ने तृणमूल की टिकट पर जीत हासिल की है. बाद में भाजपा ने इन्हें विभिन्न प्रलोभन व डर दिखाकर भाजपा में शामिल कर लिया था. लेकिन ये सभी दिल से तृणमूल ही रह गये इसलिए वापस तृणमूल में आ गये.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola