कहा : सांसद को नहीं आने देंगे पहाड़ पर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Oct 2019 7:16 AM (IST)
विज्ञापन

दार्जिलिग : पहाड़ के चाय श्रमिकों को पूजा बोनस नहीं मिलने से आक्रोशित गोजमुमो (विनय गुट) समर्थकों ने शुक्रवार को दार्जिलिंग के भाजपा सांसद राजू बिष्ट का पुतला दहन किया. शहर के मोटर स्टैंड के पास गोजमुमो समर्थकों ने सांसद राजू बिष्ट को पहाड़ नहीं चढ़ने देने का नारा लगाते हुए पुतला दहन किया. इस […]
विज्ञापन
दार्जिलिग : पहाड़ के चाय श्रमिकों को पूजा बोनस नहीं मिलने से आक्रोशित गोजमुमो (विनय गुट) समर्थकों ने शुक्रवार को दार्जिलिंग के भाजपा सांसद राजू बिष्ट का पुतला दहन किया. शहर के मोटर स्टैंड के पास गोजमुमो समर्थकों ने सांसद राजू बिष्ट को पहाड़ नहीं चढ़ने देने का नारा लगाते हुए पुतला दहन किया.
इस संदर्भ में गोजमुमो (विनय गुट) के केंद्रीय उपाध्यक्ष सतीश पोख्ररेल ने कहा कि प्रत्येक साल पहाड़ के चाय श्रमिकों को पूजा बोनस के रूप में कुछ राशि मिलती थी. परंतु अब दशहरा खत्म हो चुका है. फिर भी चाय श्रमिकों को पूजा बोनस नहीं मिला है.
श्री पोख्ररेल ने कहा कि पहाड़ के चाय श्रमिकों के दुख-दर्द को समझकर गोजमुमो अध्यक्ष विनय तामांग पिछले छह अक्टूबर से आमरण अनशन पर बैठे हैं. अध्यक्ष विनय तामांग के आमरण अनशन को दार्जिलिंग के भाजपा सांसद राजनीति करने का आरोप लगाया है, यह ठीक नहीं है.
दार्जिलिंग के इन्हीं चाय श्रमिकों के वोट ने राजू बिष्ट को सांसद बनाया है. उन्हीं श्रमिकों के हित में कदम उठा रहे पार्टी अध्यक्ष विनय तामांग पर इस तरह का गलत आरोप लगाना उचित नहीं है. केंद्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि पुतला दहन के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राजू बिष्ट को पहाड़ पर नहीं चढ़ने देने का नारा लगा रहे थे.
श्रमिकों के पूजा बोनस को लेकर दार्जिलिंग जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज देवान ने कहा कि चाय श्रमिकों के पूजा बोनस का मुद्दा राज्य सरकार और मालिकों के बीच का विषय है. इसके बावजूद भी भाजपा सांसद श्री बिष्ट ने राज्य सरकार और मालिक पक्ष को पूजा से पहले 20 प्रतिशत बोनस देने की अपील कर चुके हैं.
श्री देवान ने राज्य सरकार पर चाय श्रमिकों को पूजा बोनस देने को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया. पहाड़ के चाय श्रमिकों को पूजा से पहले बोनस नहीं मिला है. लेकिन अब दीपावली से पहले 20 प्रतिशत पूजा बोनस देने की मांग श्री देवान ने की है. गोजयुमो विनय गुट दार्जिलिंग के भाजपा सांसद राजू बिष्ट को पहाड़ पर चढ़ने नहीं देने की बात कह रहा है, जो गणतांत्रिक नहीं है.
दार्जिलिंग की जनता ने वोट देकर राजू बिष्ट को सांसद बनाया है. जिसको पहाड़ नहीं चढ़ने देने की बात करना अगणतांत्रिक है. पहाड़ की जनता क्या चाहती है, वो चुनाव में बता चुकी है. इसके बावजूद भी गोजमुमो विनय गुट का जीटीए की कुर्सी पर बने रहना अगणतांत्रिक है.
धरने पर बैठे सौरेनी चाय बागान के श्रमिक
मिरिक. चाय श्रमिकों के हक और हित के लिए आमरण अनशन पर बैठे गोजमुमो अध्यक्ष विनय तामांग के समर्थन में शुक्रवार को मिरिक के सौरेनी चाय बागान के श्रमिक भी बागान कार्यलय परिसर में मौन धरने पर बैठे. सुबह सात बजे से 11 बजे से तक दिये गये इस धरने में श्रमिकों के अलवा कर्मचारी भी शामिल हुए.
धरना खत्म होने के बाद श्रमिकों ने कहा कि जब तक 20 प्रतिशत बोनस नहीं मिलता है तब तक आन्दोलन जारी रहेगा. जरुरत पड़ेगी तो चाय श्रमिक सड़क पर उतरेंगे. इधर, जाप नेता रोदन छेत्री ने कहा कि श्रमिकों के हित में सभी श्रमिक संगठन एकजुट हैं और इसका परिणाम अच्छा ही होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




