महिला ने एक साथ तीन संतानों को दिया जन्म

Updated at : 11 Sep 2019 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
महिला ने एक साथ तीन संतानों को दिया जन्म

तीनों बच्चियों के साथ मां भी स्वस्थ्य दिनहाटा : दिनहाटा के एक नीजी अस्पताल में एक महिला ने एक साथ तीन संतानों को जन्म दिया. दिनहाटा-2 ब्लॉक के साहेबगंज ग्राम पंचायत के दुर्गानगर इलाके की अनिता बर्मन सोमवार की रात एक साथ तीन बच्चों की मां बनी. चिकित्सक उज्ज्वल आचार्य ने बताया कि वर्तमान में […]

विज्ञापन

तीनों बच्चियों के साथ मां भी स्वस्थ्य

दिनहाटा : दिनहाटा के एक नीजी अस्पताल में एक महिला ने एक साथ तीन संतानों को जन्म दिया. दिनहाटा-2 ब्लॉक के साहेबगंज ग्राम पंचायत के दुर्गानगर इलाके की अनिता बर्मन सोमवार की रात एक साथ तीन बच्चों की मां बनी. चिकित्सक उज्ज्वल आचार्य ने बताया कि वर्तमान में बच्चों सहित मां बिल्कुल स्वस्थ्य है. ऐसी विरल घटनाएं सात हजार महिलाओं में एक के साथ होती है. डॉक्टरी भाषा में इसे ट्रिपलेट्स प्रिगनेंसी कहा जाता है.

महिला के पति रमनी बर्मन ने कहा कि रविवार को पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. चिकित्सकों की सलाह मानकर चलता रहा है. साथ ही तीन कन्या संतानों के जन्म से वह काफी खुश हैं. डॉ. उज्ज्वल आचार्य का दावा है कि इस तरह के घटना दिनहाटा में पहली बार हुई है. यह काफी चुनौती पूर्ण भी है. काफी तकलीफ के बाद बीती रात महिला की सुरक्षित प्रसव कराया गया. मां व तीनों बच्चे सुरक्षित हैं. इस मामले में परिवार व चिकित्सक की सलाह मानकर चलने के कारण सुरक्षित प्रसव कराना संभव हुआ. बीते रविवार से महिला को चिकित्सकों की देखरेख में रखा जा रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola