गैस के लिए पैसा मिला, पर लकड़ी से पक रहा भोजन

Updated:
विज्ञापन

गाइडलाइन फॉलो नहीं करने पर चार स्कूलों को शो-कॉज दिनहाटा : मिड-डे मील पकाने के लिए सरकारी की ओर से स्कूलों को गैस के रुपये भेजे गये हैं, लेकिन चार स्कूलों ने गैस ली ही नहीं. इन स्कूलों को महकमा प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया. बुधवार को दिनहाटा के चार प्राथमिक स्कूलों को […]

विज्ञापन

गाइडलाइन फॉलो नहीं करने पर चार स्कूलों को शो-कॉज

विज्ञापन

दिनहाटा : मिड-डे मील पकाने के लिए सरकारी की ओर से स्कूलों को गैस के रुपये भेजे गये हैं, लेकिन चार स्कूलों ने गैस ली ही नहीं. इन स्कूलों को महकमा प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया. बुधवार को दिनहाटा के चार प्राथमिक स्कूलों को शो-कॉज करने की जानकारी महकमा शासक शेख अंसार अहमद ने दी.

उन्होंने कहा कि मिड-डे मील के नियमानुसार चार स्कूलों में गैस इंस्टॉलेशन नहीं हुआ है. इसे लेकर स्कूलों को शो-कॉज किया गया है.इधर, स्कूल सूत्रों से पता चला है कि सरकार की ओर से उन्हें गैस के रुपये नहीं मिलने के कारण ही लकड़ी जलाकर भोजन पकाया जा रहा है. महकमा शासक ने बताया कि बीते एक सप्ताह से दिनहाटा शहर के विभिन्न स्थानों में प्रशासनिक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. महकमा प्रशासन की पहल पर भोजन पाकशाला से लेकर स्कूलों की ढांचागत स्थिति की निगरानी की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola