ePaper

तृणमूल समर्थकों ने की एबीवीपी समर्थकों जमकर पिटायी, दो एबीवीपी समर्थक घायल

Updated at : 22 Jul 2019 1:57 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल समर्थकों ने की एबीवीपी समर्थकों जमकर पिटायी, दो एबीवीपी समर्थक घायल

दिनहाटा : कथित रुप से तृणमूल समर्थकों ने दो एबीवीपी समर्थकों की दिनहाटा रेलवे स्टेशन में जमकर पिटायी कर दी. शनिवार की रात को इस घटना के बाद से दिनहाटा शहर में तनाव है. आरोप है कि बीती रात साढ़े नौ बजे के करीब दिनहाटा स्टेशन पर यह मारपीट की गयी. जख्मी हालत में सम्राट […]

विज्ञापन

दिनहाटा : कथित रुप से तृणमूल समर्थकों ने दो एबीवीपी समर्थकों की दिनहाटा रेलवे स्टेशन में जमकर पिटायी कर दी. शनिवार की रात को इस घटना के बाद से दिनहाटा शहर में तनाव है. आरोप है कि बीती रात साढ़े नौ बजे के करीब दिनहाटा स्टेशन पर यह मारपीट की गयी. जख्मी हालत में सम्राट सरकार और दीपायन चक्रवर्ती को दिनहाटा महकमा अस्पताल में भर्ती किया गया है. इनमें से सम्राट सरकार की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

जानकारी अनुसार रोज की तरह शनिवार की रात को छात्र नेता सम्राट सरकार और दीपायन चक्रवर्ती दिनहाटा स्टेशन परिसर में बैठे हुए थे. उसी समय अचानक तृणमूल समर्थित समाज विरोधियों ने उन पर लाठी-सोटा के साथ हमला करते हुए सम्राट सरकार की पीठ और सिर पर वार करने लगे. दीपायन चक्रवर्ती के पैर पर भी गंभीर चोट लगी है.
वहीं, स्थानीय तृणमूल नेतृत्व ने आरोपों से इंकार किया है. घटना के बाद से एबीवीपी के कूचबिहार जिला संयोजक देवव्रत भट्टाचार्य, जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध दे, राजा दास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिदल ने दिनहाटा महकमा अस्पताल जाकर दोनों छात्र नेताओं का कुशल-क्षेम पूछा.
इन्होंने कहा कि जिले में जिस तरह से एबीवीपी समर्थकों पर तृणमूल संत्रास चला रही है उसे रोकने के लिये अगर प्रशासन ने कारगर कदम नहीं उठाये तो जिले में आंदोलन शुरु हो जायेगा. उन्होंने दिनहाटा थाने में शिकायत दर्ज कराकर 10 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है.
तृणमूल के नेता असीम नंदी ने कहा कि तृणमूल समर्थक हिंसा की राजनीति में यकीन नहीं करते हैं. दो एबीवीपी समर्थकों से मारपीट की घटना संगठन का आंतरिम मामला है. उधर, पुलिस सूत्र ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola