स्कूल के पास शिक्षिका की पिटाई, शिक्षक गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सोशल मीडिया में घटना वायरल होते ही पुलिस ने की कार्रवाई आरोपी शिक्षक का नाम सुजय भद्र है रायगंज : विद्यालय के पास सबके सामने एक स्कूल शिक्षिका की एक अन्य स्कूल के शिक्षक ने पिटाई कर दी. आरोपी शिक्षक का नाम सुजय भद्र है. कई गैरजमानती धाराओं में उनके खिलाफ रायगंज थाना पुलिस ने […]
विज्ञापन
सोशल मीडिया में घटना वायरल होते ही पुलिस ने की कार्रवाई
आरोपी शिक्षक का नाम सुजय भद्र है
रायगंज : विद्यालय के पास सबके सामने एक स्कूल शिक्षिका की एक अन्य स्कूल के शिक्षक ने पिटाई कर दी. आरोपी शिक्षक का नाम सुजय भद्र है. कई गैरजमानती धाराओं में उनके खिलाफ रायगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गुरुवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया.
जानकारी मिली है कि बुधवार को रायगंज के शीषग्राम निम्न बुनियादी प्राथमिक विद्यालय के सामने शिक्षिका रेखा राय अधिकारी की शिक्षक सुजय भद्र ने पिटाई कर दी. यह वीडीओ वायरल होते ही शहर में हलचल मच गयी. स्थानीय सूत्रों से पता चला है कि शीषग्राम प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षिका माला रविदास का सहकर्मियों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था.
आरोप है कि माला रविदास की विद्यालय के अन्य शिक्षक- शिक्षिकाओं ने पिटाई की थी. इसके बाद वह अस्वस्थ हो गयी थीं. इस मामले को लेकर अवर विद्यालय निरीक्षक के पास उन्होंने लिखित शिकायत दर्ज करवायी थी.
अवर विद्यालय निरीक्षक की सलाह पर शिक्षिका माला रविदास को उनके पति सुजय भद्र बुधवार को स्कूल पहुंचाने गये. सुजय भद्र स्थानीय रायपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक है. उनके स्कूल में पहुंचते ही अभिभावकों एवं शिक्षिका रेखा राय उनसे उलझ पड़े. आरोप है कि इसके बाद सुजय भद्र उस स्कूल शिक्षिका रेखा दास की पिटाई कर दी.
घटनास्थल पर उपस्थित अभिभावकों ने सुजय भद्र की पिटाई की. पुलिस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे. पति-पत्नी को लोगों से छुड़ाकर थाने लायी. शिक्षिका की पिटाई की घटना से शिक्षक सुजय भद्र ने इन्कार किया है. अवर विद्यालय निरीक्षक ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










