बैंक में एक माह से बुजुर्गों व विधवाओं का पेंशन रुका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jun 2019 1:46 AM
जलपाईगुड़ी : एक सरकारी बैंक में बुजुर्गों और विधवाओं की पेंशन की राशि पिछले एक माह से रुकी हुई है. इसको लेकर सोमवार को बुजुर्ग और विधवाओं ने कांग्रेसी वार्ड पार्षद अम्लान मुंशी के नेतृत्व में पथावरोध के अलावा बैंक के सामने धरना दिया. सोमवार को जलपाईगुड़ी शहर के वकीलपाड़ा मोड़ पर पथावरोध किया गया. […]
जलपाईगुड़ी : एक सरकारी बैंक में बुजुर्गों और विधवाओं की पेंशन की राशि पिछले एक माह से रुकी हुई है. इसको लेकर सोमवार को बुजुर्ग और विधवाओं ने कांग्रेसी वार्ड पार्षद अम्लान मुंशी के नेतृत्व में पथावरोध के अलावा बैंक के सामने धरना दिया. सोमवार को जलपाईगुड़ी शहर के वकीलपाड़ा मोड़ पर पथावरोध किया गया.
इसमें वार्ड नंबर 24 के पार्षद भी शामिल हुए. लाभार्थियों का कहना है कि कॉरपोरेशन बैंक के सिवा अन्य सभी बैंकों से भत्तों का भुगतान हो गया है.करीब एक घंटे तक चले अवरोध के बाद बैंक प्रबंधन ने कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद यह आंदोलन खत्म किया गया.
बैंक प्रबंधन का कहना है कि इंटरनेट सेवा में गड़बड़ी के चलते लाभार्थियों के खाते में रकम नहीं आयी है. इस बारे में शीर्ष अधिकारियों को जानकारी दी गयी है. उल्लेखनीय है कि नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के बुजुर्ग लाभार्थियों को प्रति माह 400 रुपये और विधवाओं को 600 रुपये दिया जाता है. इस बैंक में दो हजार लाभार्थियों के खाते हैं. जानकारी के अनुसार, बीते 21 मई को ही जलपाईगुड़ी नगरपालिका के पक्ष से भत्तों के चेक और अन्य तथ्य कॉरपोरेशन बैंक में भेजे जा चुके हैं. लेकिन लाभुकों के अनुसार, करीब एक माह होने के बावजूद अभी तक इनके खातों में एक रुपया भी नहीं आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










