बाइक व वैन पर पलटा ट्रक, कोई हताहत नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2019 1:08 AM
दिनहाटा : निर्माणाधीन कलवर्ट से होकर गुजरने के दौरान एक ट्रक एक मोटरबाइक और वैन पर उलट गया. शुक्रवार की रात को यह घटना दिनहाटा के कृषि मेला इलाके में हुई हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. लेकिन दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये हैं. स्थानीय सूत्र के अनुसार इस घटना में […]
दिनहाटा : निर्माणाधीन कलवर्ट से होकर गुजरने के दौरान एक ट्रक एक मोटरबाइक और वैन पर उलट गया. शुक्रवार की रात को यह घटना दिनहाटा के कृषि मेला इलाके में हुई हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. लेकिन दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये हैं. स्थानीय सूत्र के अनुसार इस घटना में मोटरबाइक और वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयीं. ट्रक गोसानीमारी की ओर जा रहा था जब कृषि मेला इलाके में निर्माणाधीन कलवर्ट के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक और वैन पर पलट गया. हालांकि इस घटना में दोनों वाहनों के चालक में से किसी को कोई चोट नहीं लगी.
जानकारी मिलने पर दिनहाटा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और काफी कोशिश के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को वहां से हटाया गया. उल्लेखनीय है कि कलवर्ट का काम जारी रहने के चलते सड़क पतली हो जाने से ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ. कई लोगों का मानना है कि कलवर्ट में गार्डवाल नहीं रहने से यह विपत्ति हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










