किशोरी से छेड़खानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2019 1:58 AM
सिलीगुड़ी : नाबालिग से छेड़छाड़ व अपशब्द का मामला सामने आने से इलाके की स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. हांलाकि मौके पर पहुंची न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार शक्तिगढ़ के आठ नंबर रोड इलाके में यह घटना घटी है. आरोप है कि एक व्यक्ति पड़ोस में रहने वाली […]
सिलीगुड़ी : नाबालिग से छेड़छाड़ व अपशब्द का मामला सामने आने से इलाके की स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. हांलाकि मौके पर पहुंची न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार शक्तिगढ़ के आठ नंबर रोड इलाके में यह घटना घटी है. आरोप है कि एक व्यक्ति पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ बीते कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था.
कई बार उसे कुप्रस्ताव भी दिया. लड़की ने यह बात अपने परिवार वालों को बता दी. घटना सुनते ही नाबालिग की मां व परिवार के अन्य सदस्य आरोपी के घर पहुंचे और डांट-फटकार की. आरोपी उल्टे उलझ पड़ा. उसके बाद इलाकाई लोग भी उत्तेजित हो गये और आरोपी के घर को घेरा. जानाकरी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उत्तेजित लोगों को शांत कराया. शनिवार महिला ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ व धक्का-मुक्की के खिलाफ न्यू जलपाईगुड़ी थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










