कूचबिहार : अनपढ़ ग्रामीण की बदौलत गांव में आयी शिक्षा की रोशनी

Updated:
विज्ञापन

कूचबिहार : कूचबिहार जिले के सिताई ब्लॉक के उत्तर सिंगीमारी ग्राम पंचायत में बच्चों की शिक्षा के लिये कोई प्राथमिक स्कूल नहीं था. जमीन के अभाव में सरकार चाहकर भी स्कूल नहीं बनवा पा रही थी. ऐसे में गांव के ही एक अनपढ़ व्यक्ति कामिनीकांत बर्मन सामने आये और अपनी एक बीघा जमीन शिक्षा की […]

विज्ञापन

कूचबिहार : कूचबिहार जिले के सिताई ब्लॉक के उत्तर सिंगीमारी ग्राम पंचायत में बच्चों की शिक्षा के लिये कोई प्राथमिक स्कूल नहीं था. जमीन के अभाव में सरकार चाहकर भी स्कूल नहीं बनवा पा रही थी. ऐसे में गांव के ही एक अनपढ़ व्यक्ति कामिनीकांत बर्मन सामने आये और अपनी एक बीघा जमीन शिक्षा की रोशनी फैलाने के लिये दान कर दी. इसी जमीन पर अस्थायी भवन में गुरुवार को विद्यालय का उद्घाटन किया गया.

विज्ञापन

उद्घाटन कार्यक्रम में कूचबिहार जिला प्राथमिक संसद की चेयरपर्सन डॉ. कल्याणी पोद्दार, सिताई के विधायक जगदीश चंद्र बसुनिया, सिताई पंचायत समिति की सभापति संगीता राय बसुनिया, डीआई दीपेन कुमार सिंह खासतौर पर उपस्थित थे. विद्यालय का नाम जमीनदाता कामिनीकांत बर्मन के नाम पर ही रखा गया है.

उद्घाटन के दिन ही विद्यालय में नामांकन की संख्या 200 हो चुकी है. इस दौरान उपस्थित 200 छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी-किताब, पेंसिल, कलम का वितरण किया गया. अभी विद्यालय में तीन शिक्षकों की नियुक्ति हुयी है. बाद में यह संख्या और बढ़ाई जायेगी.

डॉ. कल्याणी पोद्दार ने बताया कि इस विद्यालय के स्थायी भवन के लिये 25 लाख रूपये का आवंटन हो चुका है और जल्द ही भवन निर्माण का काम शुरू होगा. इस दौरान जमीन दाता कामिनीकांत ने कहा कि वह पढ़ना-लिखना नहीं जानते, लेकिन इस सुदूरवर्ती गांव में ज्ञान की रोशनी पहुंचे, इसी उद्देश्य से उन्होंने अपनी खेती की जमीन दी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola