बागडोगरा: घर से भागे दो बच्चे बरामद, बागडोगरा स्टेशन पर आरपीएफ ने पकड़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Dec 2018 1:22 AM (IST)
विज्ञापन

बागडोगरा : घर से भागे दो बच्चों को आरपीएफ ने बरामद कर लिया है. इन दोनों बच्चों की बरामदगी बागडोगरा रेलवे स्टेशन से हुई है. आरपीएफ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों बच्चे बागडोगरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर संदेहास्पद तरीके से घूम रहे थे. उनके साथ कोई भी नहीं था. […]
विज्ञापन
बागडोगरा : घर से भागे दो बच्चों को आरपीएफ ने बरामद कर लिया है. इन दोनों बच्चों की बरामदगी बागडोगरा रेलवे स्टेशन से हुई है. आरपीएफ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों बच्चे बागडोगरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर संदेहास्पद तरीके से घूम रहे थे. उनके साथ कोई भी नहीं था.
मौके पर ड्यूटी कर रहे हैं आरपीएफ कांस्टेबल राजू नाग की नजर इन दोनों बच्चों पर पड़ी. इनसे जब पूछताछ की गई तो साफ हो गया कि यह दोनों अपने घर से भाग गए हैं. उसके बाद दोनों बच्चों को बागडोगरा स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट लाया गया. पूछताछ के दौरान दोनों ने माना कि वह लोग अपने घर से भाग गए थे.
लेकिन अब घर वापस लौटना चाहते हैं. रास्ता पता नहीं होने के कारण घर वापस नहीं जा रहे हैं. एक बच्चे का नाम 9 वर्षीय अभिषेक दास है. जबकि दूसरे का नाम 5 वर्षीय लड्डू सिंह है. दोनों ही सिलीगुड़ी नगर निगम के 5 नंबर वार्ड अंतर्गत संतोषी नगर के रहने वाले हैं.
बागडोगरा स्टेशन के सब इंस्पेक्टर एसएन मिश्रा ने इन दोनों से पूछताछ की. दोनों बच्चे अपने घर का पता भी नहीं बता पा रहे थे. सिर्फ संतोषी नगर में रहने की बात बता.ई उसके बाद ही आरपीएफ ने 5 नंबर वार्ड के काउंसिलर से संपर्क साधा. इसमें आरपीएफ को सफलता मिली. काउंसिलर की मदद से बच्चों के घर का पता चल गया.
अभिषेक दास के पिता का नाम संतोष दास है. जबकि लड्डू सिंह के पिता का नाम राजकुमार सिंह है. दोनों का घर सिलीगुड़ी थानांतर्गत संतोषी नगर इलाके में है. बाद में आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर दोनों बच्चों को उनके परिवार वाले के हवाले कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




