गोजमुमो (विनय गुट) के केंद्रीय उपाध्यक्ष सतीश पोखरेल ने दी चुनौती, कहा : रथयात्रा निकालकर दिखाये भाजपा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2018 1:36 AM
विज्ञापन
दार्जिलिंग : भारतीय जनता पार्टी में दम है तो पहाड़ में रथयात्रा निकालकर दिखाये. यह चेतावनी गोजमुमो विनय गुट के केंद्रीय उपाध्यक्ष सतीश पोखरेल ने दी है. स्थानीय पार्टी कार्यालय में गोजमुमो विनय गुट के केंद्रीय उपाध्यक्ष सतीश पोखरेल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि पिछले कुछ दिनों से भाजपा बंगाल के अन्य […]
विज्ञापन
दार्जिलिंग : भारतीय जनता पार्टी में दम है तो पहाड़ में रथयात्रा निकालकर दिखाये. यह चेतावनी गोजमुमो विनय गुट के केंद्रीय उपाध्यक्ष सतीश पोखरेल ने दी है. स्थानीय पार्टी कार्यालय में गोजमुमो विनय गुट के केंद्रीय उपाध्यक्ष सतीश पोखरेल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि पिछले कुछ दिनों से भाजपा बंगाल के अन्य स्थानों के साथ दार्जिलिंग में रथयात्रा निकालने की बात कर रही है.
लेकिन पहाड़ की जनता भाजपा को दार्जिलिंग में रथयात्रा निकालने नहीं देंगी. भाजपा ने आस्था के नाम पर 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर दांव खेल रही है. लेकिन दार्जिलिंग लोकसभा सीट पर पहाड़ की जनता ऐसा होने नहीं देगी.
उपाध्यक्ष सतीश पोखरेल ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा सांसद सुरेंद्र सिंह अहलुवालिया को चुनौती देते हुये कहा कि वे पहाड़ तो क्या सुकना में घुस कर दिखा दें. उन्होंने कहा कि जिस समय पहाड़ की जनता को सांसद की जरुरत थी, उस समय वे दिल्ली में बैठे रहे. अब लोकसभा चुनाव आया तो फिर भाजपा के नेता दार्जिलिंग व पहाड़ याद आने लगी.
लेकिन अब पहाड़वासी समझ चुके है. पहाड़वासी भाजपा को पहाड़ से उखाड़ फेंकने का मन बना चुके है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को शहर के जज बाजार स्थित धर्मशाला में गोजमुमो विनय गुट के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन होने जा रहा है. जिसके लिए सुबह नौ बजे से पूजा पाठ व अनुष्ठान शुरू होगा.
11 बजे पार्टी अध्यक्ष विनय तमांग व महासचिव अनित थापा के हाथों से पार्टी केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया जायेगा. दोपहर दो बजे शहर के एक होटल में गोजमुमो विनय गुट केंद्रीय कमेटी की बैठक आयोजित होगी. बैठक में पहाड़ी की वर्तमान राजनैतिक स्थिति, जीटीए चुनाव, पंचायत चुनाव आदि विषयों पर चर्चा होने की जानकारी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










