मालदा : आग में झुलसकर गृहवधू की मौत

Published at :05 Sep 2018 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
मालदा : आग में झुलसकर गृहवधू की मौत

मालदा : जन्माष्टमी की रात को घर में पूजा के समय संध्या आरती करने के दौरान आग से जलकर एक गृहवधू की मौत हो गई. सोमवार रात यह घटना भूतनी थाने के ब्रजलाल टोला गांव में घटी. आग लगने के बाद पड़ोसियों ने गृहवधू को मालदा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित […]

विज्ञापन
मालदा : जन्माष्टमी की रात को घर में पूजा के समय संध्या आरती करने के दौरान आग से जलकर एक गृहवधू की मौत हो गई. सोमवार रात यह घटना भूतनी थाने के ब्रजलाल टोला गांव में घटी.
आग लगने के बाद पड़ोसियों ने गृहवधू को मालदा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृत महिला का नाम पातिया मंडल (30) है. रविवार से उसके ससुराल में जन्माष्टी चल रहा था. सोमवार रात को भी घर में उत्सव का पालन हुआ. इसी दौरान पूजा घर में संध्या आरती करते समय उसके कपड़ों में आग लग गई. इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई. गृहवधू की एक रिश्तेदार सबिता मंडल ने बताया कि पातिया मंडल घर में संध्या आरती कर रही थी. वहीं घर के अन्य सदस्य बातचीत में मशगूल थे.
अचानक पातिया की आवाज सुनकर सभी वहां पहुंचे. कपड़ों में आग लगने की वजह से वह छटपटा रही थी. इसके बाद किसी तरह उस पर पानी डालकर और उसे चादर में लपेट कर आग बुझाई गई. इसके बाद उसे मानिकचक ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola