दुष्कर्म के बाद महिला को जख्मी कर नाले में फेंका, स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा, आरोपी का घर फूंका

Updated:
विज्ञापन

जयगांव : अलीपुरद्वार जिले के कालचीनी ब्लॉक के तोर्षा चाय बागान में एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने 35 साल की महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की कोशिश की. धारदार हथियार से घायल करके महिला को नाले में फेंक दिया गया. ग्रामीणों ने महिला को नाले से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. घटना से […]

विज्ञापन
जयगांव : अलीपुरद्वार जिले के कालचीनी ब्लॉक के तोर्षा चाय बागान में एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने 35 साल की महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की कोशिश की. धारदार हथियार से घायल करके महिला को नाले में फेंक दिया गया. ग्रामीणों ने महिला को नाले से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. घटना से उत्तेजित स्थानीय लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी और इंसाफ की मांग करते हुए भूटान रोड को जाम कर दिया.
खबर पाकर घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणेश विश्वास दलबल के साथ पहुंचे. हासीमारा दमकल केंद्र से एक इंजन भी पहुंचा. दमकलकर्मियों के आग बुझाने पर स्थानीय लोगों ने बाधा डाली. पुलिस के आश्वासन के बाद करीब एक घंटे तक चला पथावरोध हटा लिया गया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि तोर्षा चाय बागान के जितन लाइन निवासी एक व्यक्ति बुधवार आधी रात को पड़ोस में रहनेवाली एक महिला के घर में घुसा. उसने दो बेटियों की मां के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर बेटियों के सामने ही धारदार हथियार से उसके गले पर वार किया. उल्लेखनीय है कि इस महिला का पति घर में नहीं था.
वह श्रमिक का काम करने के लिए पड़ोसी देश भूटान गया हुआ है. बुरी तरह जख्मी करने के बाद आरोपी ने महिला को नाले में फेंक दिया. महिला की दोनों बेटियों ने पड़ोसियों को घटना की खबर दी. उन्होंने महिला को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल वह अलीपुरद्वार अस्पताल में चिकित्साधीन है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola