Sheikh Shahjahan : शेख शाहजहां ने कहा, सभी आरोप झूठे, हर घटना के पीछे भाजपा का हाथ

Updated at : 05 Apr 2024 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
Sheikh Shahjahan : शेख शाहजहां ने कहा, सभी आरोप झूठे, हर घटना के पीछे भाजपा का हाथ

Sheikh Shahjahan : संदेशखालिकांड में गिरफ्तार शाहजहां फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं. उन्हें साल्ट लेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में रखा गया है. वहां से शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण के लिए जाते समय शाहजहां ने अपना बयान दिया.

विज्ञापन

Sheikh Shahjahan : पश्चिम बंगाल के संदेशखाली तृणमूल नेता शेख शाहजहां (Sheikh Shahjahan) को शुक्रवार सुबह मेडिकल जांच के लिए जोका अस्पताल ले जाया गया. सीजीओ से निकलते वक्त पत्रकारों ने शाहजहां से उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बारे में सवाल किया. उस समय, शाहजहां ने दावा किया कि उनके खिलाफ लगाये गये सभी आरोप झूठे है हर चीज के पीछे बीजेपी का हाथ है. गौरतलब है कि संदेशखालिकांड में गिरफ्तार शाहजहां फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं. उन्हें साल्ट लेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में रखा गया है. वहां से शाहजहां को शुक्रवार सुबह मेडिकल जांच के लिए जोका ईएसआई अस्पताल ले जाया गया था.

शाहजहां की बेटी के नाम पर चल रही कंपनी में 137 करोड़ का लेनदेन

शाहजहां की बेटी सबीना सबीना एंटरप्राइजेज नाम से मछली व्यापार कंपनी चलती है. आरोप है कि उस कंपनी के खाते से 137 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है. उन्होंने इस संगठन का इस्तेमाल काले धन को सफेद करने के माध्यम के रूप में किया. शुक्रवार को संदेशखाली के निलंबित तृणमूल नेता ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया. सवाल सुनकर उन्होंने कहा, ‘सब झूठ है. आप ऐसा क्यों कह रहे हो. सब दलाली कर रहे है.

WB News : जलपाईगुड़ी में आए तूफान में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 5, देर रात ममता बनर्जी ने पीड़ितों से की मुलाकात

तृणमूल नेता शाहजहां के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले


ईडी सूत्रों के मुताबिक, संदेशखाली के तृणमूल नेता शाहजहां के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले पाए गए हैं. राशन भ्रष्टाचार के अलावा मछली व्यापार की आड़ में भी भ्रष्टाचार होता है. ईडी ने दावा किया कि शाहजहां ने मछली के कारोबार को आड़ बनाकर अपने काले धन को सफेद करने का प्रयास किया है. ईडी को शक है कि इस तरह उन्होंने करोड़ों रुपये को वैध बनाया है. हालांकि, शाहजहां ने दावा किया कि ये सभी आरोप झूठे हैं. दरअसल वह एक साजिश का शिकार हुए हैं. साथ ही शाहजहां की टिप्पणी, आप समझ सकते हैं, यह षड़यंत्र कौन कर रहा है. शाहजहां के खिलाफ साजिश कौन कर सकता है, संदेशखाली के नेता ने इशारा तो किया लेकिन किसी का नाम नहीं लिया है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, सीएए लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की राजनीतिक चाल है

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola