ePaper

Shahjahan Sheikh : बशीरहाट में बीजेपी की हार पर शाहजहां शेख ने कह दी बड़ी बात...

Updated at : 07 Jun 2024 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
Shahjahan Sheikh : बशीरहाट में बीजेपी की हार पर शाहजहां शेख ने कह दी बड़ी बात...

Shahjahan Sheikh : 14 दिनों की जेल हिरासत के बाद शेख शाहजहां को शुक्रवार को बशीरहाट सब-डिविजनल कोर्ट ले जाया गया. शेख आलमगीर, दीदार बक्स मोल्ला और कई अन्य को अदालत में पेश किया गया.इस दौरान शेख शाहजहां ने दोहराया कि मैंने कहा था ना कि बशीरहाट में तृणमूल जीतेगी और भाजपा को हार मिलेगी.

विज्ञापन

Shahjahan Sheikh : पश्चिम बंगाल में सातवें चरण में यानी पिछले 1 जून को बशीरहाट में वोटिंग हुई थी. इससे पहले, जेल में बंद ‘बेताज बादशाह’ शाहजहां शेख (Shahjahan Sheikh) ने दावा किया था कि तृणमूल उनके निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव जीतेगी. नतीजा वही निकला. चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद शुक्रवार को शाहजहां को बशीरहाट सब-डिविजनल कोर्ट ले जाया गया.वह काफी खुशमिजाज मूड में नजर आए. उन्होंने नतीजों को लेकर की गई भविष्यवाणियों का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैंने पहले ही कहा था कि तृणमूल ही जीतेंगी और भाजपा को हार मिलेगी.

बशीरहाट में भाजपा की हार पहले ही निश्चित थी

14 दिनों की जेल हिरासत के बाद शेख शाहजहां को शुक्रवार को बशीरहाट सब-डिविजनल कोर्ट ले जाया गया. शेख आलमगीर, दीदार बक्स मोल्ला और कई अन्य को अदालत में पेश किया गया.इस दौरान शेख शाहजहां ने दोहराया कि मैंने कहा था ना कि बशीरहाट में तृणमूल जीतेगी और भाजपा को हार मिलेगी. बशीरहाट में भाजपा की हार पहले ही निश्चित थी.

कोलकाता दक्षिण से पहले सांसद थे एसपी मुखर्जी, ममता बनर्जी के गढ़ में अब भाजपा कर रही जोर आजमाइश

ईडी का दावा, कोयला तस्करी में भी शामिल था शेख शाहजहां

शेख शाहजहां का नाम अब कोयला तस्करी मामले से भी जुड़ने लगा है. ईडी ने आरोपपत्र में दावा किया था कि वह कोयला कारोबार में भी शामिल था. आरोप है कि शेख शाहजहां कोयले से अवैध तरीके से टोल वसूली करता था. संदेशखाली के शेख शाहजहां पर जमीन और भेड़ कब्जे से लेकर कई आरोप लगाए गए. ईडी उनके खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. जिसमें सारी विस्फोटक जानकारी है. आरोपपत्र में ईडी ने बताया कि संदेशखाली को शाहजहां शेख कोयला तस्करी मामले में शामिल था. ईडी सूत्रों के मुताबिक शाहजहां के कोयला कारोबार में शामिल होने के सबूत भी मिले थे.

संदेशखाली के हाटगाछी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तनाव

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola