संदेशखाली के हाटगाछी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तनाव

Updated:
विज्ञापन

उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट लोकसभा के संदेशखाली के हाटगाछी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को उत्तेजना फैल गयी.

विज्ञापन

बशीरहाट. उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट लोकसभा के संदेशखाली के हाटगाछी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को उत्तेजना फैल गयी. जानकारी के मुताबिक, बशीरहाट की भाजपा की प्रत्याशी रेखा पात्रा उक्त स्वास्थ्य केंद्र में जख्मी भाजपा कार्यकर्ता को देखने गयी थीं. इस दौरान जख्मी कार्यकर्ता के चिकित्सा में लापरवाही बरतने व चिकित्सा नहीं करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने चिकित्सक को धमकाया. हालांकि चिकित्सक ने दावा किया है कि पुलिस केस होने पर कुछ नियम होते हैं, जिस कारण से कुछ कागजी कार्रवाई के कारण से विलंब हुआ था. इस घटना की वजह से कुछ देर तक उक्त स्वास्थ्य केंद्र में तनाव रहा. मालूम रहे कि संदेशखाली में हुई हिंसा में भाजपा के कुछ लोग जख्मी हुए हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola