बैगनी रोशनी से हुआ रौशन सियालदह स्टेशन

विश्व सिजोफ्रेनिया जागरूकता दिवस आज
विश्व सिजोफ्रेनिया जागरूकता दिवस आज
शुक्रवार को दुनियाभर में विश्व सिजोफ्रेनिया जागरूकता दिवस मनाया जायेगा. ऐसे में इसकी पूर्व संध्या पर गुरुवार को सियालदह रेलवे स्टेशन को बैगनी रोशनी से रौशन किया गया. ऐसा लोगों को सिजोफ्रेनिया रोग के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया है. उल्लेखनीय है कि हर साल 24 मई को दुनिया भर में विश्व सिजोफ्रेनिया जागरूकता मनाया जाता है. उल्लेखनीय है कि सिजोफ्रेनिया एक गंभीर मानसिक बीमारी है, जो ज्यादातर किशोरों में देखने को मिलती है.
16 से 45 साल की उम्र के लोगों में इसे ज्यादा देखा जाता है. इस बीमारी से ग्रस्त लोग आत्महत्या करने को उतारू हो जाते हैं. इस रोग का इलाज संभव है, यदि परिजन सही समय पर इसे पहचान पायें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










