स्कूल की खिड़की टूट कर गिरी, छात्रा जख्मी

अभिभावकों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रामडी निम्न बुनियादी प्राथमिक विद्यालय के खिड़की का हिस्सा टूट कर नीचे गिर गया.
पुरुलिया. स्कूल की खिड़की का हिस्सा टूट कर नीचे गिर पड़ा, जिसके नीचे आकर छात्रा जख्मी हो गयी. घटना के प्रतिवाद में अभिभावकों ने स्कूल के प्रधान शिक्षक को घेर कर विरोध जताया. बाद में बड़ी संख्या में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अभिभावकों को समझाया, तब स्थिति सामान्य हुई. अभिभावकों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रामडी निम्न बुनियादी प्राथमिक विद्यालय के खिड़की का हिस्सा टूट कर नीचे गिर गया. इससे कक्षा 2 की छात्रा रिया दुआरी के सिर में चोट लग गयी. उसे पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. फिर वहां से पुरुलिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया. वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




