ePaper

राशन घोटाला : इडी ने अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता से की पूछताछ

Updated at : 20 Jun 2024 2:01 AM (IST)
विज्ञापन
राशन घोटाला : इडी ने अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता से की पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने बुधवार को राशन वितरण घोटाले की जांच के सिलसिले में टॉलीवुड अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता से लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने बुधवार को राशन वितरण घोटाले की जांच के सिलसिले में टॉलीवुड अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता से लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की. अभिनेत्री सॉल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित इडी कार्यालय में अपराह्न करीब 12.55 बजे पहुंचीं और लगभग पांच घंटे बाद वहां से बाहर निकलीं. केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय से बाहर निकलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अभिनेत्री सेनगुप्ता ने कहा : राशन वितरण घोटाले से मेरा कोई संबंध नहीं है. इडी के अधिकारियों ने मुझसे कुछ दस्तावेज मांगे थे. मैंने उन्हें सौंप दिया है. मैंने इडी अधिकारियों को पूरा सहयोग किया है.

बताया जा रहा है कि इडी अधिकारियों ने अभिनेत्री सेनगुप्ता से उनके बैंक लेनदेन से संबंधित कुछ विशिष्ट दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा था. सूत्रों के अनुसार, इस दिन इडी के अधिकारियों ने सेनगुप्ता के बैंक खातों की जानकारी व लेन-देन से संबंधित कुछ तथ्यों को जानने की कोशिश की. इनमें लेनदेन के स्रोत की जानकारी भी शामिल है. साथ ही घोटाले में एक पूर्व मंत्री के बारे में मिले तथ्यों को लेकर भी उनसे कुछ सवाल पूछे गये हैं. हालांकि, आधिकारिक तौर पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने पूछताछ को लेकर कुछ बताने से इनकार किया है. सूत्रों के अनुसार, राशन वितरण घोटाले मामले में इडी को एक संस्थान का पता चला है. आशंका जतायी जा रही है कि उक्त संस्थान के जरिये घोटाले की रकम दूसरी जगह स्थानांतरित की गयी. केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी संस्थान के आर्थिक लेन-देन की जानकारी भी जुटा रहे है.अभिनेत्री सेनगुप्ता को इडी ने पहले भी एक नोटिस भेजा था, जिसके तहत उन्हें पांच जून को ही इडी कार्यालय में हाजिर होना था. लेकिन वह उस दिन वहां हाजिर नहीं हुई थीं. उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से इडी से कुछ दिनों का वक्त मांगा था. इसके बाद ही इडी की ओर से उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी कार्यालय में हाजिर होने के लिए दूसरी बार नोटिस भेजा गया. हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब इडी ने किसी मामले की जांच के तहत बांग्ला फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकीं अभिनेत्री सेनगुप्ता को पूछताछ के लिए तलब किया है. रोजवैली समूह से जुड़े करोड़ों रुपये के चिटफंड घोटाले की जांच के तहत वर्ष 2019 के जुलाई में इडी ने उनसे पूछताछ की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola