बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों के लिए राणाघाट सांसद चिंतित

नदिया के राणाघाट से भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने बांग्लादेश के तख्तापलट पर गहरी चिंता व्यक्त की है.
प्रतिनिधि, कल्याणी
बांग्लादेश में सोमवार को कई जगहों पर अल्पसंख्यक के घरों पर हमले व लूटपाट की घटना हुई. कई मंदिरों में भी तोड़फोड़ की गयी. नदिया के राणाघाट से भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने इस पर गहरी चिंता व्यक्त की है.
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर सुनियोजित तरीके से हमला किये जा रहे हैं. इसे रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिये. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में चाहे कोई भी सरकार बनाये, लेकिन अल्पसंख्यकों पर हमले और उनके घरों में लूटपाट बंद होनी चाहिये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




