West Bengal : कार पर लड़कियों को लेकर लिखा आपत्तिजनक संदेश वाला स्टीकर पुलिस ने हटवाया

Updated at : 27 Jul 2024 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : कार पर लड़कियों को लेकर लिखा आपत्तिजनक संदेश वाला स्टीकर पुलिस ने हटवाया

West Bengal : हम सभी से अपील करते हैं कि कोलकाता को महिलाओं के लिए भारत में सबसे सुरक्षित शहर बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें.

विज्ञापन

West Bengal : कुछ लोगों को अपने वाहनों में कुछ न कुछ लिखवाने का शौक रहता है. कुछ ऐसे भी हैं, जो वाहन को अलग दिखने के चक्कर में अलग तरह का संदेश लिखवाते व स्टीकर चिपकाते हैं. वाहनों पर आपत्तिजनक संदेश लिखे जाने पर पुलिस कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटती है. ऐसा ही एक मामला कोलकाता में हुआ है. यहां एक वाहन पर लड़कियों को लेकर एक आपत्तिजनक संदेश वाला स्टीकर पुलिस ने हटवा दिया है.

कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

कोलकाता पुलिस की ओर से ‘एक्स’ पर उक्त घटना का जिक्र करते हुए एक पोस्ट किया गया, जिसमें कहा गया कि आप कार पर लगे पोस्टर को देख सकते हैं. इसे हमारे एक पुलिसकर्मी ने देखा, जब वह ड्यूटी पर आ रहे थे. उन्हें लगा कि यह मजाक के बहाने महिला विरोधी पोस्ट है. यह मामला 499 आइपीसी और 356 (आइ) बीएनएस के अंतर्गत आता है. मामले पर पुलिस कानूनी कार्रवाई हो सकती थी. हालांकि, पुलिस को लगा कि मामला दर्ज करने से पहले कार के मालिक से क्यों न संपर्क कर लिया जाये और उनके संज्ञान में क्यों न लाया जाये.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कोलकाता एयरपोर्ट पर नीति आयोग की बैठक को लेकर किया बड़ा खुलासा..

सुरक्षित शहर बनाये रखने में पुलिस का करें सहयोग

अंतत: यह महिला विरोधी संदेश ही है. यहां तक कि यह उनकी (कार के मालिक) घर की महिलाओं के खिलाफ भी है. कोलकाता पुलिस ने आगे लिखा :खुशी की बात यह है कि कार के मालिक ने हमारे (पुलिस) अनुरोध के पीछे के कारण को समझा और अपने वाहन पर लगे स्टीकर को तुरंत हटा लिया. हमें अपने नागरिकों द्वारा ऐसा सहयोग देखकर खुशी हुई. हम सभी से अपील करते हैं कि कोलकाता को महिलाओं के लिए भारत में सबसे सुरक्षित शहर बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें.

पश्चिम बंगाल : ममता बनर्जी ने पूर्व मंत्री विश्वनाथ चौधरी के निधन पर जताया शोक कहा…

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola