कार पर लड़कियों को लेकर लिखा आपत्तिजनक स्टीकर पुलिस ने हटवाया

कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
कोलकाता. कुछ लोगों को अपने वाहनों में कुछ न कुछ लिखवाने का शौक रहता है. कुछ ऐसे भी हैं, जो वाहन को अलग दिखने के चक्कर में अलग तरह का संदेश लिखवाते व स्टीकर चिपकाते हैं. वाहनों पर आपत्तिजनक संदेश लिखे जाने पर पुलिस कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटती है. ऐसा ही एक मामला कोलकाता में हुआ है. यहां एक वाहन पर लड़कियों को लेकर एक आपत्तिजनक संदेश वाला स्टीकर पुलिस ने हटवा दिया है. कोलकाता पुलिस की ओर से ‘एक्स’ पर उक्त घटना का जिक्र करते हुए एक पोस्ट किया गया, जिसमें कहा गया कि आप कार पर लगे पोस्टर को देख सकते हैं. इसे हमारे एक पुलिसकर्मी ने देखा, जब वह ड्यूटी पर आ रहे थे. उन्हें लगा कि यह मजाक के बहाने महिला विरोधी पोस्ट है. यह मामला 499 आइपीसी और 356 (आइ) बीएनएस के अंतर्गत आता है. मामले पर पुलिस कानूनी कार्रवाई हो सकती थी. हालांकि, पुलिस को लगा कि मामला दर्ज करने से पहले कार के मालिक से क्यों न संपर्क कर लिया जाये और उनके संज्ञान में क्यों न लाया जाये. अंतत: यह महिला विरोधी संदेश ही है. यहां तक कि यह उनकी (कार के मालिक) घर की महिलाओं के खिलाफ भी है. कोलकाता पुलिस ने आगे लिखा : खुशी की बात यह है कि कार के मालिक ने हमारे (पुलिस) अनुरोध के पीछे के कारण को समझा और अपने वाहन पर लगे स्टीकर को तुरंत हटा लिया. हमें अपने नागरिकों द्वारा ऐसा सहयोग देखकर खुशी हुई. हम सभी से अपील करते हैं कि कोलकाता को महिलाओं के लिए भारत में सबसे सुरक्षित शहर बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




