यूसुफ के साथ सेल्फी लेने पहुंची तृणमूल एजेंट का फोन जब्त

Updated:
विज्ञापन

तृणमूल समेत कांग्रेस के बूथ एजेंटों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गयी.

विज्ञापन

बरहमपुर. राज्य में चौथे चरण के चुनाव के दौरान बरहमपुर में सोमवार को बरहमपुर में जब तृणमूल उम्मीदवार यूसुफ पठान विभिन्न बूथों का दौरा कर रहे थे. तभी तृणमूल समेत कांग्रेस के बूथ एजेंटों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गयी. घटना की सूचना मिलते ही केंद्रीय सेना के जवान मौके पर पहुंचे और उनके फोन जब्त कर लिये. गौरतलब है कि केंद्रीय बलों की कड़ी सुरक्षा से बचते हुए तृणमूल महिला एजेंट मोबाइल फोन के साथ बूथ के भीतर घुस गयी थीं. इसी बीच यूसुफ पठान के बूथ में घुसते ही महिला एजेंट सेल्फी लेने के लिए तृणमूल स्टार-उम्मीदवार के पास दौड़ी. यह देखकर केंद्रीय बल के जवान वहां पहुंचे और महिला का फोन जब्त कर लिया. घटना राजनगर उच्च प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 246 की है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola