कमरहट्टी : तीन नवजात के शव मिलने से आतंक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गत तीन दिनों से लगातार उत्तर 24 परगना जिले के कमरहट्टी के विभिन्न इलाकों से तीन नवजात के शव पाये जाने से इलाके में सनसनी है.

विज्ञापन

बैरकपुर. गत तीन दिनों से लगातार उत्तर 24 परगना जिले के कमरहट्टी के विभिन्न इलाकों से तीन नवजात के शव पाये जाने से इलाके में सनसनी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पहली घटना मंगलवार सुबह 11 नंबर वार्ड में हुई थी. 24 घंटे के अंदर 29 नंबर वार्ड में एक संकरी गली में लगे कचरे के ढेर से दो नवजात के शव बरामद किये गये. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस को आशंका है कि गर्भपात कराने के बाद किसी ने नवजात के शव को कचरे के ढेर में फेंक दिया. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज देख कर मामले की जांच कर रही है. वहीं, स्थानीय पार्षद निर्मला राय ने घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola