Lok Sabha Election : बंगाल की तीन लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी
Published by : Shinki Singh Updated At : 28 Mar 2024 4:09 PM
Lok Sabha Election : टीएमसी ने रायगंज लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक कृष्णा कल्याणी को इसी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. वहीं, भाजपा ने इस सीट से र्तिक पाल को मैदान में उतारा है, जबकि विक्टर के नाम से मशहूर इमरान अली रम्ज कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे.
Lok Sabha Election : भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के दूसरे चरण के तहत तीन लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में राज्य की दार्जिलिंग, रायगंज और बालुरघाट लोकसभा सीट पर मतदान होगा. इस चरण में चुनाव लड़ने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बालुरघाट से विधायक सुकांत मजूमदार का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के बिप्लब मित्रा से होगा.
टीएमसी ने दार्जिलिंग सीट से गोपाल लामा को बनाया उम्मीदवार
टीएमसी ने दार्जिलिंग सीट से गोपाल लामा को भाजपा के विधायक राजू बिस्ता के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है.कुर्सिओंग से भाजपा के विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा ने घोषणा की है कि वह दार्जिलिंग सीट से पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे. बिष्णु प्रसाद शर्मा ने कहा, निर्दलीय चुनाव लड़ते समय भी भाजपा में ही रहेंगे और पार्टी अपनी इच्छानुसार कोई भी अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है, लेकिन उनका खुद से पार्टी से नाता तोड़ने का इरादा नहीं है.
पश्चिम बंगाल : ममता बनर्जी को लेकर दिये गये बयान पर दिलीप घोष ने जताया खेद
उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख आठ अप्रैल
टीएमसी ने रायगंज लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक कृष्णा कल्याणी को इसी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. वहीं, भाजपा ने इस सीट से र्तिक पाल को मैदान में उतारा है, जबकि विक्टर के नाम से मशहूर इमरान अली रम्ज कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. दूसरे चरण के तहत नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि चार अप्रैल है.नामांकन पत्रों की जांच पांच अप्रैल को होगी और उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख आठ अप्रैल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










