ePaper

ममता बनर्जी पहुंचीं मुंबई , आज इंडिया गठबंधन के नेताओं से करेंगी मुलाकात

Updated at : 12 Jul 2024 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी पहुंचीं मुंबई , आज इंडिया गठबंधन के नेताओं से करेंगी मुलाकात

Kolkata: West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee speaks to the media at Netaji Subhas Chandra Bose International Airport, in Kolkata, Thursday, July 11, 2024. (PTI Photo)(PTI07_11_2024_000151B)

मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि वह देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा-एसपी) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगी.

विज्ञापन

उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी के शादी समारोह में होंगी शामिल

संवाददाता, कोलकाता

मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि वह देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा-एसपी) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगी. मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई रवाना होने से पहले गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से भी मुलाकात करेंगी.

उन्होंने कहा, “ मैं मुंबई जा रही हूं. जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मुकेश अंबानी जी के बेटे की शादी हो रही है. उन्होंने कई बार आमंत्रित किया है और मुकेश अंबानी जी बंगाल के निमंत्रण पर कई बार ‘विश्व बांग्ला सम्मेलन’ में शामिल हुए हैं. मैं शायद नहीं जाती, लेकिन मुकेश जी, उनके बेटे और नीता जी ने मुझे बार-बार आने के लिए कहा. इसलिए मैंने जाने का फैसला किया.”

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह शुक्रवार को राजनीतिक चर्चा के लिए उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगी, क्योंकि लोकसभा चुनाव के बाद से उसने मिलना नहीं हुआ है. शरद जी के घर भी जाऊंगी और उनसे भी मिलने का समय तय कर लिया है. अखिलेश यादव भी शुक्रवार को वहां पहुंच रहे हैं और मैं उनसे भी मिल सकती हूं. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह शनिवार को वापस कोलकाता लौट आयेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola